{"_id":"6925c7dddf91a4f7d3068d68","slug":"video-the-accused-who-bought-and-forced-a-woman-to-marry-was-arrested-in-banda-2025-11-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"महिला को खरीदकर जबरन विवाह करने वाला आरोपी बांदा से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को खरीदकर जबरन विवाह करने वाला आरोपी बांदा से गिरफ्तार
महिला को खरीदकर जबरन विवाह करने वाले हरियाणा के मुख्य आरोपी को एंटी ह्युमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है। पैसों की लालच में महिला को उसकी ही मां और भाई ने एक लाख 38 हजार रुपये में बेच दिया था। दोनों ने महिला का आरोपी के साथ दूसरा विवाह कराया था।
सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टॉक ने बताया कि चित्रकूट जनपद की रहने वाली एक महिला ने 22 नवंबर को थाना एएचटीयू में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 20 नवंबर को उसकी मां मुन्नी व भाई जयनारायण ने जनपद बांदा लाकर जबरन हरियाणा के पलवल जनपद के थाना हसनपुर के वासवार गांव निवासी कृष्ण कुमार को एक लाख 38 हजार रुपये बेच दिया और उसकी जबरन शादी करा दी। जबकि पीड़ित महिला पहले से ही शादीशुदा है। पीड़िता की तहरीर पर थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट बांदा ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की। विवेचना के दौरान पीड़िता के विस्तृत बयान, भौतिक व तकनीकी साक्ष्यों, तथा अन्य तथ्यों के आधार पर पुलिस टीम लगातार आरोपियों की तलाश में सक्रिय थी। इसी क्रम में मंगलवार को पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी कृष्ण कुमार को रेलवे स्टेशन ओवरब्रिज के आगे से गिरफ्तार कर लिया है। शेष सह-आरोपियों की गिरफ्तारी तथा घटना से जुड़े मानव तस्करी के पूरे नेटवर्क की कड़ियों की गहनता से जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।