फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Talents showcased their skills at Kala Utsav.

Banda News: कला उत्सव में प्रतिभाओं ने बिखेरे हुनर के रंग

Mon, 07 Sep 2026 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 07 Sep 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Talents showcased their skills at Kala Utsav.
फोटो -8-कला उत्सव के नृत्य प्रतियोगिता में प्रदर्शन करते कलाकार। स्रोत - आयोजक
बांदा। कलार्पण भारत संस्था का दो दिवसीय कला उत्सव नटराज संगीत एवं कला महाविद्यालय में हुआ।
विज्ञापन

उत्सव में बच्चों और युवाओं ने प्रतियोगिताओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में चित्रकला, शास्त्रीय व सुगम गायन, फैंसी ड्रेस, तबला वादन और भाव नृत्य शामिल थे।

चित्रकला प्रतियोगिता में 85 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। बाल वर्ग में आरबी सिंह प्रथम, अनुराग द्वितीय और अग्रजा सिंह तृतीय रहे। किशोर वर्ग में शशि साहू प्रथम, आराध्या गुप्ता द्वितीय और वंशिका सिंह तृतीय रहीं। युवा वर्ग में इशिका कोटर प्रथम और हर्षिता साहू द्वितीय रहीं।
विज्ञापन

सुगम गायन के बाल वर्ग में अभय कुमार प्रथम और अमितांसी द्विवेदी द्वितीय रहीं। शास्त्रीय गायन के किशोर वर्ग में खुशबू देवी प्रथम रहीं। सुगम गायन के किशोर वर्ग में शानवी द्विवेदी प्रथम रहीं। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में 11 बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तबला वादन और भाव नृत्य तबला वादन के बाल वर्ग में एसआर अमुदन प्रथम और अटल बाजपेयी द्वितीय रहे। किशोर वर्ग में पुष्पेंद्र कुमार प्रथम तथा नरेंद्र कुमार और उत्कर्ष कुमार द्वितीय रहे। युवा वर्ग में अंशराज प्रथम और लवकुश व विमल कुमार द्वितीय रहे। भाव नृत्य के बाल वर्ग में 45 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें अंबिका चौहान और आर्या साहू को अति उत्तम स्थान मिला।
निर्णायक मंडल और पदाधिकारी भाव नृत्य के किशोर वर्ग में 55 छात्राओं ने प्रतिभाग किया, अनिका और शानवी प्रथम रहीं। युवा वर्ग में अलका, प्रतीक्षा, आस्था दीक्षित, आस्था सिंह, वंशिका तिवारी और हर्षिता को सर्वोच्च स्थान मिला। निर्णायक मंडल में आचार्य रामेश्वर प्रसाद यादव, उमाकांत द्विवेदी और हरिनारायण मिश्रा शामिल थे।

किरण सेठी, नीरज सोनी, अनुराधा सिंह, देवासी गुप्ता और शिवानी शुक्ला भी निर्णायक रहे। समारोह में कलार्पण भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शिव प्रकाश सिंह समेत कई पदाधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

फोटो -8-कला उत्सव के नृत्य प्रतियोगिता में प्रदर्शन करते कलाकार। स्रोत - आयोजक

फोटो -8-कला उत्सव के नृत्य प्रतियोगिता में प्रदर्शन करते कलाकार। स्रोत - आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed