{"_id":"6a9efff90894107dfd0e2d16","slug":"hospitals-full-of-fever-and-diarrhea-patients-banda-news-c-212-1-sknp1006-151767-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बुखार-डायरिया के मरीजों से अस्पताल फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बुखार-डायरिया के मरीजों से अस्पताल फुल
विज्ञापन
फाेटो-19- दवा वितरण कक्ष में लगी मरीजों की भीड़। संवाद
बांदा। बारिश थमने के बाद जिला अस्पताल में बुखार और डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ गई। सोमवार को ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़ से अव्यवस्था फैल गई।
पर्चा काउंटर, दवा वितरण और डॉक्टर कक्षों में भीड़ संभालने में पूर्व सैनिकों को मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान मरीजों से झड़प भी हुई। एक-एक डॉक्टर की ओपीडी में 150 से अधिक मरीज देखे गए। सोमवार को 1950 मरीजों का पंजीयन हुआ, जिनमें करीब 600 बुखार, जुकाम, खांसी और डायरिया के थे।
डॉ. एसडी त्रिपाठी और डॉ. हृदयेश पटेल के कक्षों के बाहर लंबी कतारें थीं। डॉक्टरों ने वायरल फीवर के अधिक मरीज आने की जानकारी दी। ट्रॉमा सेंटर में भी 30 से अधिक बुखार और डायरिया के मरीज भर्ती हुए जिससे 103 बेड पूरी तरह भर गए और मरीजों को बरामदे में बेड लगाकर भर्ती करना पड़ा।