{"_id":"68bd8144e86a2e23c001792a","slug":"video-video-blramapara-varayarasa-na-lgatara-thasara-bra-tapael-tarafa-para-jamaya-kabja-khalugdha-shakashhaka-ka-kaya-gaya-samamanata-2025-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बलरामपुर वारियर्स ने लगातार दूसरी बार टीपीएल ट्राफी पर जमाया कब्जा, खिलाड़ी शिक्षकों को किया गया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बलरामपुर वारियर्स ने लगातार दूसरी बार टीपीएल ट्राफी पर जमाया कब्जा, खिलाड़ी शिक्षकों को किया गया सम्मानित
बलरामपुर। स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे टीचर्स प्रीमियर लीग के तीसरे दिन रविवार को दो सेमीफाइनल मैच के साथ खिताबी मुकाबला खेला गया। फाइनल मैच जीतकर बलरामपुर वारियर्स की टीम ने ट्राफी पर कब्जा जमाया। बलरामपुर वारियर्स टीम के बल्लेबाज ओम तेवतिया को मैन ऑफ द मैच एवं हरफनमौला खिलाड़ी तरुण वर्मा को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया।
फाइनल मैच बलरामपुर वारियर्स व शिवपुरा वारियर्स के बीच खेला गया। टॉस जीतकर बलरामपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बलरामपुर की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में सात विकेट पर 140 रन बनाये। ओम तेवतिया ने 25 गेंद पर 48 रन और रवि कर्दम ने नौ गेंद पर लगातार चार छक्के लगाकर 27 रन बनाये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिवपुरा वारियर्स की टीम 10.3 ओवर में मात्र 69 रनों पर ऑल आउट हो गई। शिवपुरा की तरफ से अंकुर यादव ने 15 गेंद पर 20 रन बनाए।
बलरामपुर के राकेश ठाकुर ने 2.3 ओवर में 14 रन देकर चार विकेट लिया। मैच में 48 रन बनाने और चार कैच पकड़ने वाले बलरामपुर के ओम तेवतिया को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। टूर्नामेंट में गेंद व बल्ले से बेहतर प्रदर्शन करने पर बलरामपुर के खिलाड़ी तरुण वर्मा को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया। आरएसएस के जिला प्रचारक जितेंद्र कुमार व सदर विधायक पल्टूराम ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफी व खिलाड़ियों को खेल किट देकर सम्मानित किया। बीएसए शुभम शुक्ल ने अतिथियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर तुलसीपुर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण सिंह विक्की, जिला शासकीय अधिवक्ता कुलदीप सिंह, क्रीड़ाभारती के जिलाध्यक्ष सौभाग्य पाठक, डॉ. कुलदीप विश्वकर्मा, डॉ. शंकर सिंह, डॉ. शरद सिंह, डॉ. गौरव मिश्र, अभयपाल, संदीप, कमलकांत, विकास, विजेंद्र, दिलीप चौहान, शिव शंकर सोनी, तुलाराम गिरि व मोहित देव त्रिपाठी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।