{"_id":"6aa9887d7655be057d0a131b","slug":"model-canteen-opens-at-tharu-museum-womens-group-gains-self-employment-opportunity-balrampur-news-c-99-1-brp1010-154801-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: थारू संग्रहालय में खुली मॉडल कैंटीन, महिला समूह को मिला स्वरोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: थारू संग्रहालय में खुली मॉडल कैंटीन, महिला समूह को मिला स्वरोजगार
Tue, 15 Sep 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
फोटो-11-बलरामपुर के थारू संग्रहालय में खुला कैटीन।-संवाद
गैसड़ी। पचपेड़वा के थारू जनजातीय संग्रहालय, इमलिया कोडर परिसर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत मॉडल कैंटीन का शुभारंभ किया गया। इसका संचालन रोशनी महिला स्वयं सहायता समूह की सुरमिला थारू और अंजनी थारू कर रही हैं। कैंटीन शुरू होने से दोनों महिलाओं को स्थायी स्वरोजगार का अवसर मिला है।
सुरमिला थारू ने बताया कि इससे पहले वह गांव के सामुदायिक शौचालय में केयरटेकर के रूप में कार्य करती थीं। अब वह कैंटीन में चाय, चाउमीन, टिक्की समेत अन्य खाद्य पदार्थ तैयार कर बेच रही हैं। उन्होंने बताया कि संग्रहालय में प्रतिदिन करीब एक से डेढ़ हजार पर्यटक आते हैं। हालांकि, परिसर में पहले से एक निजी कैंटीन संचालित होने के कारण उनकी आय फिलहाल अपेक्षा के अनुरूप नहीं हो पा रही है।
सहायक विकास अधिकारी (एनआरएलएम) फैज मसूद ने बताया कि मॉडल कैंटीन करीब 80 हजार रुपये की लागत से तैयार की गई है। इसके विस्तार के लिए जिले से दो लाख रुपये की अतिरिक्त धनराशि प्रस्तावित की गई है। धनराशि मिलने के बाद कैंटीन में सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पचपेड़वा क्षेत्र की रामनगर, रजडेरवा समेत पांच ग्राम पंचायतों की महिलाओं को भी कैंटीन ऑन व्हील और शॉप ऑन व्हील से जोड़कर स्वरोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।