फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Homes will be known by the names of daughters; respect will increase

Balrampur News: बेटियों के नाम से पहचाने जाएंगे घर, बढ़ेगा सम्मान

Tue, 15 Sep 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 15 Sep 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Homes will be known by the names of daughters; respect will increase
बलरामपुर। बेटियों को सम्मान देने और समाज में उनकी पहचान मजबूत करने के उद्देश्य से प्रोबेशन विभाग ने अनूठी पहल शुरू की है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत पायलट प्रोजेक्ट के रूप में नगर के दो वार्डों में घरों की पहचान बेटियों के नाम से कराने का अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत घर की बेटी के नाम की नेम प्लेट घर के बाहर लगाई जा रही है। पहल का उद्देश्य बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने के साथ महिला सशक्तीकरण का संदेश देना है।
विज्ञापन


जिला प्रोबेशन अधिकारी सुशील सिंह ने बताया कि पायलट प्रोजेक्ट के लिए पहलवारा और सब्जी मंडी वार्ड का चयन किया गया है। पहलवारा में 62 और सब्जी मंडी वार्ड में 50 घर चिह्नित किए गए हैं। इन सभी 112 घरों पर परिवार की बेटी के नाम से नेम प्लेट लगाई जाएगी। मंगलवार को सब्जी मंडी वार्ड में नेम प्लेट लगाने का कार्य शुरू किया गया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह समेत प्रोबेशन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों के अनुसार घर के बाहर बेटी के नाम की पहचान होने से परिवार और समाज में बेटियों के महत्व को रेखांकित किया जा सकेगा। अभियान के जरिये यह संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है कि बेटियां केवल परिवार का हिस्सा नहीं, बल्कि उसकी पहचान और सम्मान भी हैं। अधिकारियों का कहना है कि पायलट प्रोजेक्ट के परिणाम के आधार पर इस पहल को अन्य क्षेत्रों में भी विस्तार देने पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed