{"_id":"6afc386f950dae31de0ac7ec","slug":"video-video-ayathhaya-ma-parakarama-ka-le-jana-ka-le-umaugdha-sharathathhalo-ka-bhaugdha-2026-11-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अयोध्या में परिक्रमा के लिए जाने के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अयोध्या में परिक्रमा के लिए जाने के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
अयोध्या में अक्षय नवमी पर आयोजित 14 कोसी परिक्रमा में शामिल होने के लिए मंगलवार को रोडवेज स्टेशन पर श्रद्धालुओं की भीड़ दिखी। बस में सवार होने के लिए श्रद्धालु धक्का-मुक्की करते दिखे। तमाम श्रद्धालु आपातकालीन दरवाजा व खिड़कियों से बस में घुसते दिखे। परिवहन निगम के अनुसार दोपहर एक बजे तक अयोध्या के लिए 20 बसें भेज दी गई थी। बावजूद इसके दिन भर अयोध्या जाने के लिए श्रद्धालु परेशान दिखे।
गौरा चौराहा की कंचन, ममता, पतझी के राम किशोर, बाबादीन, मंगरे प्रसाद ने बताया कि सुबह 10 बजे से बस का इंतजार कर रहे हैं। कई बस जा चुकी है, लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण बैठे नहीं पाए। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक गोपीनाथ दीक्षित ने बताया कि भोर से ही अयोध्या जाने के लिए श्रद्धालु पहुंचने लगे थे। दोपहर एक बजे तक 20 बसें भेजी जा चुकी हैं। जिले से करीब पांच हजार श्रद्धालु अयोध्या गए हैं।
बलरामपुर-गोंडा मार्ग बंद होने के कारण उतरौला होते हुए अयोध्या के लिए बसों का संचालन किया गया। ऐसे में श्रद्धालुओं को 21 रुपये अधिक देने पड़े। बलरामपुर से गोंडा होते हुए अयोध्या का किराया 131 रुपये हैं। वहीं उतरौला होते हुए अयोध्या तक 152 रुपये किराया देना पड़ा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।