Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   An effective action plan will be formulated to curb human trafficking and child labor

Balrampur News: मानव तस्करी और बाल श्रम रोकने के लिए बनेगी प्रभावी कार्ययोजना

Tue, 17 Nov 2026 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 17 Nov 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
An effective action plan will be formulated to curb human trafficking and child labor
फोटो-14-बलरामपुर के एसपी कार्यालय में आयोजित गोष्ठी में मौजूद पुलिसकर्मी ।संवाद
बलरामपुर। मानव तस्करी, बाल श्रम, बाल विवाह तथा महिलाओं एवं बच्चों के उत्पीड़न की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने संबंधित विभागों के साथ समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया है। इसी क्रम में पुलिस कार्यालय के सभागार में विशेष किशोर पुलिस इकाई (एसजेपीयू) और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटी) की मासिक समन्वय गोष्ठी एवं कार्यशाला आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक एवं नोडल अधिकारी विशाल पांडेय ने की।
विज्ञापन


गोष्ठी में मानव तस्करी, अनैतिक देह व्यापार, महिलाओं एवं बच्चों के उत्पीड़न, पॉक्सो एक्ट, बाल श्रम, भिक्षावृत्ति और बाल विवाह की रोकथाम को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही ''एक युद्ध नशे के विरुद्ध'' अभियान को प्रभावी बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार करने पर भी जोर दिया गया। संबंधित विभागों के अधिकारियों और प्रतिनिधियों को प्रचलित कानूनों, न्यायालय के निर्णयों एवं शासनादेशों की जानकारी देते हुए उनका प्रभावी ढंग से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


एएसपी ने सभी थानों की मिशन शक्ति टीमों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनें और उनका त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण कराएं। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों और सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यशाला में स्वास्थ्य, अभियोजन, विधिक सेवा प्राधिकरण, शिक्षा, एसएसबी, समाज कल्याण, महिला कल्याण, श्रम विभाग, किशोर न्याय बोर्ड, आरपीएफ, वन स्टॉप सेंटर और चाइल्ड हेल्पलाइन के प्रतिनिधियों के अलावा विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि तथा थानों के बाल कल्याण अधिकारी एवं मिशन शक्ति प्रभारी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed