Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   DM studying the model of tourism development in Japan

Balrampur News: जापान में पर्यटन विकास का मॉडल समझ रहे डीएम

Tue, 17 Nov 2026 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 17 Nov 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
DM studying the model of tourism development in Japan
फोटो-19-डॉ. विपिन कुमार जैन, डीएम बलरामपुर - फोटो : सांकेतिक
बलरामपुर। जिले के जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षण के लिए चुना गया है। वह भारत-जापान तकनीकी सहयोग के तहत जापान में आयोजित पर्यटन विकास से जुड़े प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। देशभर से चयनित 25 अधिकारियों के दल में उन्हें भी स्थान मिला है।
विज्ञापन


जापान में 15 से 24 नवंबर तक आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यटन विकास की आधुनिक अवधारणाओं, बेहतर प्रबंधन और सतत पर्यटन को बढ़ावा देने की तकनीकों से अधिकारियों को परिचित कराना है। जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (जेआईसीए) के सहयोग से आयोजित यह कार्यक्रम भारत-जापान सहयोग से संचालित पर्यटन विकास परियोजना के दूसरे चरण का हिस्सा है।
विज्ञापन


पर्यटन को रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था से जोड़ने पर जोर

प्रशिक्षण के दौरान पर्यटन स्थलों का व्यवस्थित विकास, पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधाएं, स्थानीय संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण तथा पर्यटन के माध्यम से स्थानीय लोगों की आजीविका बढ़ाने जैसे विषयों की जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही जापान में अपनाई जा रही पर्यटन प्रबंधन की प्रभावी तकनीकों को समझने का अवसर मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बलरामपुर में पर्यटन विकास की व्यापक संभावनाएं

बलरामपुर धार्मिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण जिला है। यहां मां पाटेश्वरी देवीपाटन मंदिर, सुहेलवा वन्यजीव अभयारण्य और अन्य धार्मिक स्थलों में पर्यटन विकास की व्यापक संभावनाएं हैं। पर्यटन सुविधाओं का विस्तार, धार्मिक स्थलों का बेहतर प्रबंधन और स्थानीय उत्पादों को पर्यटन से जोड़कर रोजगार एवं कारोबार के अवसर बढ़ाए जा सकते हैं। ऐसे में जापान से प्राप्त अनुभव जिले की पर्यटन विकास योजनाओं को नई दिशा दे सकते हैं।


अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण में बलरामपुर को पहचान

चयनित 25 अधिकारियों में डॉ. विपिन कुमार जैन के अलावा झारखंड के दुमका के उपायुक्त अभिजीत सिन्हा, मध्य प्रदेश के डिंडौरी की कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, चांदनी चंद्रण, अखिल पिलानी, तेंजिंग दोरर्जी भुटिया और योगेश कुंभेकर सहित विभिन्न राज्यों के अधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed