{"_id":"6a9eb365d4fb76f54b00f513","slug":"video-blramapara-sarakara-ka-nakamaya-ka-lkara-saugdhaka-para-utaraga-kagarasa-abthal-hananana-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर: सरकार की नाकामियों को लेकर सड़क पर उतरेगी कांग्रेस : अब्दुल हन्नान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर: सरकार की नाकामियों को लेकर सड़क पर उतरेगी कांग्रेस : अब्दुल हन्नान
बलरामपुर: राम के नाम पर वोट मांगने वाले चंदा चोरी नहीं रोक पाए। जो लोग अपने अधिकार और सरकार की कमियों की बात करते हैं, उन्हें दिमागी नक्सल का नाम देकर बदनाम करने का प्रयास किया जाता है। भाजपा सरकार में बेरोजगारी, महंगाई व उत्पीड़न से हर कोई त्रस्त है। आने वाले विधानसभा व लोकसभा चुनाव में जनता सबका हिसाब लेगी। सरकार की नाकामियों को लेकर कांग्रेस पार्टी सड़क पर उतर कर आंदोलन करेगी।
यह बातें एमएलके महाविद्यालय में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अब्दुल हन्नान ने कही। राष्ट्रीय सचिव ने कार्यकर्ताओं से संवाद कर मिशन 2027 फतह करने के लिए जोश भरा। राष्ट्रीय सचिव ने केंद्र व प्रदेश सरकार की नाकामियों पर निशाना साधा। उन्होंने बताया कि वे गोंडा के बाद बलरामपुर और श्रावस्ती के दौरे पर हैं। उनका मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं से संवाद कर जमीनी समस्याओं को समझना और संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करना है। कहा कि कांग्रेस जनता के बीच जाकर सरकार की विफलताओं को उजागर करेगी। उन्होंने बेरोजगारी, बढ़ते अपराध, पेपर लीक, युवाओं के रोजगार पर संकट, सरकारी स्कूलों की बदहाली व बंदी और राम मंदिर निर्माण में चंदा चोरी सहित अन्य मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरा। कहा कि दिमागी नक्सल का चरित्र रखने वाले लोग दिमागी नक्सल के नाम पर जनता को गुमराह कर रहे हैं। बेरोजगारी, महंगाई व उत्पीड़न से जनता ऊब चुकी है।
विधानसभा चुनाव 2027 में सपा और कांग्रेस के गठबंधन के बारे में बताया कि जैसा शीर्ष नेतृत्व निर्णय लेगा, पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उसी के अनुसार आगे बढ़ेंगे। राष्ट्रीय सचिव उतरौला भ्रमण करते हुए शहर में पहुंचे। शहर में विभिन्न स्थानों पर पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद एमएलके महाविद्यालय सभागार में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे। इस अवसर पर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुहेल अख्तर अंसारी, जिलाध्यक्ष शिवलाल, पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, पूर्व जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह, डॉ. पंकज गुप्त, विनय कुमार मिश्र, राज बहादुर यादव, आरिफा उत्साही, उमाशंकर तिवारी व अफरोज खान आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।