{"_id":"674c5d00fee1c57d100f222e","slug":"video-two-arrested-seven-stolen-bikes-ballia-change-number-plates-sell-vehicles-in-bihar","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बलिया में चोरी की सात बाइकों के साथ दो गिरफ्तार, नम्बर प्लेट को बदलकर बिहार में बेच देते थे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बलिया में चोरी की सात बाइकों के साथ दो गिरफ्तार, नम्बर प्लेट को बदलकर बिहार में बेच देते थे वाहन
बलिया के शहर कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की सात मोटरसाइकिल और एक मोबाइल बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त मो. आजाद खान उर्फ भुंवर और इंद्रदेव सिंह उर्फ नेता हैं। थाना कोतवाली पुलिस ने बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई कर आरोपियों का चालान न्यायालय कर दिया है।
एएसपी दक्षिणी कृपा शंकर ने बताया कि शिवपुर दियर ब्यासी पुल पर चेकिंग के दौरान फर्जी नम्बर प्लेट लगाए मोटरसाइकिल पर सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। दोनों मोटरसाइकिल से संबंधित कोई भी वैध परिपत्र न दिखा सके। पूछताछ में बताया कि मोटरसाइकिल बलिया शहर के मीना बाजार से 25 नवंबर को चुराई गई थी। इसके अलावा भी एक मोटरसाइकिल शहर से चोरी की थी। बताया कि शहर के आसपास से गाड़ियों को चोरी करके नम्बर प्लेट को बदलकर बिहार में बेच देते हैं। निशानदेही पर दो अलग-अलग स्थानों से छह और बाइक को भी बरामद किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।