फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   MLA Rizvi cornered the government over the 69,000-teacher recruitment

Ballia News: विधायक रिजवी ने 69 हजार शिक्षक भर्ती पर सरकार को घेरा

Sat, 17 Oct 2026 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
MLA Rizvi cornered the government over the 69,000-teacher recruitment
सिकंदरपुर। समाजवादी पार्टी ने बृहस्पतिवार रात पुर ग्रामसभा के आलम के टोला में पीडीए जनचौपाल आयोजित की। क्षेत्रीय विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पीडीए समाज के अधिकारों और आरक्षण पर चोट कर रही है। विधायक ने 69 हजार शिक्षक भर्ती का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में करीब 19 हजार पीडीए अभ्यर्थियों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। रिजवी ने सरकार पर आम जनता की समस्याओं से सरोकार न रखने और कर बढ़ाने का आरोप लगाया। उन्होंने देश में अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति होने की बात भी कही। विधायक ने लोगों से समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का आह्वान किया। जनचौपाल को कई अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। चौपाल को अनंत मिश्रा, भीष्म यादव, वीर बहादुर वर्मा, अतुलेश और सूरज ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता सेवानिवृत्त अध्यापक चंद्रमा यादव व संचालन देव नाथ यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed