{"_id":"6ad27d93bc40cfc51d0c1d8d","slug":"theft-of-rs-173-lakh-after-breaking-the-lock-of-a-shop-in-jawahi-diyar-ballia-news-c-190-1-svns1008-175376-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: जवहीं दियर में दुकान का ताला तोड़कर 1.73 लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: जवहीं दियर में दुकान का ताला तोड़कर 1.73 लाख की चोरी
विज्ञापन
हल्दी। थाना क्षेत्र के जवहीं दियर में चोरों ने एक दुकान का ताला तोड़कर लगभग 1.73 लाख रुपये का सामान और नकदी पार कर दी। चोर 80 हजार रुपये नकद, लैपटॉप और साड़ी समेत अन्य कपड़े चुरा ले गए। दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुकानदार के मुताबिक, चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। उन्होंने फुटेज पुलिस को उपलब्ध कराने की बात कही है।
थानाध्यक्ष राजू कुमार राय ने बताया कि जवहीं दियर निवासी जयप्रकाश चौबे पुत्र नारद चौबे की दुकान में 15 अक्तूबर की रात चोरी हुई। अगले दिन सुबह दुकान खोलने पहुंचे दुकानदार ने अंदर सामान बिखरा देखा। कैश काउंटर की जांच करने पर नकदी से भरा बैग और काउंटर में रखे रुपये गायब मिले। पीड़ित के अनुसार, चोर दुकान से 80 हजार रुपये नकद, 28 हजार रुपये का लैपटॉप और करीब 65 हजार रुपये कीमत की साड़ी, लोअर समेत अन्य कपड़े चुरा ले गए। उन्होंने 16 अक्तूबर को थाना हल्दी में प्रार्थनापत्र देकर चोरी गए सामान की बरामदगी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।