{"_id":"69d907543641cab1eb0ac56c","slug":"video-sit-in-staged-after-permission-denied-for-traditional-ambedkar-procession-in-ballia-2026-04-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"आंबेडकर की परंपरागत शोभायात्रा की अनुमति नहीं मिलने पर किया धरना, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंबेडकर की परंपरागत शोभायात्रा की अनुमति नहीं मिलने पर किया धरना, VIDEO
भारतरत्न डाॅ. भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को निकलने वाली पारंपरिक शोभा यात्रा की अनुमति नहीं दिए जाने के विरोध में शुक्रवार को उपजिलाधिकारी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने इसे बाबा साहेब के सम्मान और उनके विचारों की गरिमा से जुड़ा मुद्दा बताते हुए प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोग धरने पर बैठ गए। जल्द से जल्द अनुमति देने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यह केवल एक शोभा यात्रा का मामला नहीं है, बल्कि सामाजिक न्याय और समानता के प्रतीक बाबा साहेब के सम्मान का प्रश्न है। धरना स्थल पर उपजिलाधिकारी बांसडीह, पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं उप प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंच प्रदर्शनकारियों से वार्ता किए। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि शोभा यात्रा के लिए शीघ्र लिखित अनुमति आदेश जारी किया जाएगा। जिसके बाद प्रदर्शन शांत हुआ। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम ने कहा कि डा़. भीमराव अंबेडकर देश के संविधान निर्माता हैं। उनकी जयंती हर वर्ष धूमधाम से मनाई जाती है। यदि शोभा यात्रा की अनुमति नहीं दी जाती तो यह उनके सम्मान के खिलाफ होगा। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के बाद प्रशासन के आश्वासन से लोगों में उम्मीद जगी है कि जल्द ही शोभा यात्रा को अनुमति मिल जाएगी। इस मौके पर गुड्डू भारती, चंदन गुप्ता, सन्नी भारती, आकाश भारती, संजीव कुमार, रामा भारती, पीयूष भारती, संजय भारती इत्यादि लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।