{"_id":"6a58ebd5c31c9e084f09577e","slug":"video-rath-yatra-taken-out-on-the-lines-of-jagannath-puri-massive-crowds-throng-the-mahaviri-jhanda-procession-2026-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"जगन्नाथ पुरी की तर्ज पर निकली रथयात्रा... महावीरी झंडा जुलूस में उमड़ा जनसैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगन्नाथ पुरी की तर्ज पर निकली रथयात्रा... महावीरी झंडा जुलूस में उमड़ा जनसैलाब
सुभाष गुप्ता
Updated Thu, 16 Jul 2026 08:03 PM IST
Link Copied
बलिया कस्बे की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक परंपरा को जीवंत करते हुए बृहस्पतिवार शाम चतुर्भुजनाथ मंदिर से भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा एवं महावीरी झंडा जुलूस श्रद्धा, शौर्य और उत्साह के साथ निकाला गया। ओडिशा के जगन्नाथपुरी की तर्ज पर आयोजित इस आयोजन में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे नगर में भक्ति, उल्लास और उत्सव का माहौल देखने को मिला।
शाम होते ही मैनापुर, रहिलापाली, भीखपुरा, बढ़्ढा, चकखान, महाबीर स्थान, जलालीपुर, बस स्टेशन, बाजार चौक सहित विभिन्न मोहल्लों के अखाड़ों की आकर्षक झांकियां अपने-अपने स्थानों से पारंपरिक मार्गों से होते हुए जलपा चौक पहुंचीं और चतुर्भुजनाथ मंदिर से निकले भगवान जगन्नाथ के रथ के पीछे शामिल हो गईं। धार्मिक संदेशों और मनमोहक सजावट से सजी झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। जुलूस के दौरान युवाओं ने लाठी, भाला एवं अन्य पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र कलाओं का प्रदर्शन कर शौर्य का परिचय दिया। अग्निक्रीड़ा और शौर्य नृत्य ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। हर-हर महादेव और जय श्रीराम के जयघोष से पूरा नगर गुंजायमान रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।