{"_id":"69f8c54b23489a41f407c942","slug":"video-boatmen-rescued-three-girls-who-drowning-while-bathing-at-nauranga-ghat-in-ballia-2026-05-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बलिया में नौरंगा घाट पर नहाते समय डूब रही तीन लड़कियों को नाविकों ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बलिया में नौरंगा घाट पर नहाते समय डूब रही तीन लड़कियों को नाविकों ने बचाया
बलिया जिले में गंगा में डूबने से चार मौत के बाद सोमवार को नौरंगा घाट पर मुंडन के दौरान नहाने के समय तीन किशोरी उफनती लहरों के बीच जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही थी। किनारे पर खड़े लोग सहम गए थे, तब सोनू कुमार और रामधर चौधरी और उनके अन्य नाविक साथी नदी में कूद कर अपनी जान जोखिम में डालकर तीनों लड़कियों को डूबने से बचा लिया।
बैरिया क्षेत्र अंतर्गत नौरंगा घाट पर मरचईया बिहार की तीन सहेलियां मुंडन में आई थी, गंगा में स्नान करते समय गहरे पानी में जाने से डूबने लगी, बचने का प्रयास किया तो और अंदर पानी में चली गई। नदी के किनारे पर खड़े लोग मूकदर्शक बने रहे, तभी नाव से नदी में जा रहे सोनू कुमार, रामधर चौधरी और उनके अन्य नाविक साथियों ने बिना एक पल गवाएं, नदी में छलांग लगाकर तीनों किशोरियों को बचाया। सोशल मीडिया पर लड़कियों का बचाने का वीडियो वायरल होता रहा, हर कोई तीनों युवकों के बहादुरी पर शाबाशी देते रहे। प्रत्यक्षदर्शी शैलेश ठाकुर ने जिला प्रशासन और मुख्यमंत्री से तीनों जाबाज युवकों को सम्मानित करने की अपील किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।