फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Lekhpal suspended on charges of demanding a bribe to process a caste certificate report.

Ballia News: जाति प्रमाणपत्र की रिपोर्ट लगाने के लिए घूस मांगे के आरोप में लेखपाल निलंबित

Fri, 11 Sep 2026 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Lekhpal suspended on charges of demanding a bribe to process a caste certificate report.
बैरिया। गोंड जाति का प्रमाणपत्र बनवाने के लिए रिपोर्ट लगाने के नाम पर घूस मांगने के आरोप में बैरिया तहसील के लेखपाल सचिन चौरसिया को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी बैरिया रमेश चंद्र वर्मा ने 10 सितंबर को तहसीलदार कृपा शंकर की जांच रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की। कर्णछपरा निवासी आरएन गोड़ ने लेखपाल पर गोंड जाति प्रमाणपत्र के लिए रिपोर्ट लगाने के एवज में पैसे मांगने का आरोप लगाते हुए उप जिलाधिकारी से शिकायत की थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने तहसीलदार को मामले की जांच के निर्देश दिए थे। तहसीलदार ने शिकायत की जांच कर अपनी रिपोर्ट उप जिलाधिकारी को सौंपी। जांच रिपोर्ट के आधार पर एसडीएम ने लेखपाल सचिन चौरसिया को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


वहीं, निलंबित लेखपाल सचिन चौरसिया ने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताया है। उनका कहना है कि आरएन गोड़ की शिकायत से पहले ही गोंड जाति प्रमाणपत्र के संबंध में उनकी ओर से रिपोर्ट लगा दी गई थी। उन्होंने पैसे मांगने के आरोप को निराधार बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
सोनकी भाट के लेखपाल के खिलाफ कर्ण छपरा निवासी आरएन गोड़ ने रिपोर्ट लगाने के एवज में पैसा मांगने की शिकायत की थी। मामले में जांच के बाद लेखपाल सचिन चौरसिया दोषी पाए गए हैं। इसके लिए उन्हें उपजिलाधिकारी बैरिया ने निलंबित किया है। - कृपाशंकर, तहसीलदार, बैरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed