फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The bank removed the manager after an FIR was registered based on the young woman's complaint.

Ballia News: युवती की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद बैंक ने मैनेजर को हटाया

Fri, 11 Sep 2026 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
The bank removed the manager after an FIR was registered based on the young woman's complaint.
गड़वार (बलिया)। रतसर कस्बे में स्थित एक निजी बैंक की शाखा में महिला कर्मचारी की शिकायत पर ब्रांच मैनेजर और क्लस्टर हेड के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद बैंक प्रबंधन ने दोनों को शाखा से हटा दिया है। उधर, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

बैंक में कार्यरत युवती ने गड़वार पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि ब्रांच मैनेजर अखोरी कुनाल रंजन सिन्हा उसे देर रात करीब 12 बजे तक मोबाइल पर भेसेज भेजकर परेशान करता था। आरोप है कि वह उस पर गलत काम के लिए दबाव बनाता था और अश्लील हरकतें भी करता था। महिला कर्मचारी ने पुलिस को बताया कि उसने इस पूरे मामले की जानकारी पहले ही बैंक के क्लस्टर हेड (सीएच) शशांक वर्मा को दी थी। आरोप है कि क्लस्टर हेड ने भी उसका साथ देने के बजाय कहा कि मैनेजर जैसा कहा रहा है, वैसा ही करो,नहीं तो नौकरी चली जाएगी।
विज्ञापन

तीन सितंबर को फील्ड मीटिंग के दौरान भी मैनेजर उसके पीछे पहुंच गया था। महिला ने आरोप लगाया कि बाइक पर बैठने से इन्कार करने पर उसे रास्ते से उठवा लेने और जबरदस्ती करने की धमकी दी गई। इसके बाद उसने भाई को बुलाकर घर जाने की बात कही। महिला के मुताबिक घटना के बाद से वह तीन दिनों से ड्यूटी पर नहीं जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी सतीश कुमार शर्मा ने बताया कि छेड़खानी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

वहीं, क्लस्टर हेड शशांक वर्मा ने महिला कर्मचारी के सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। नए ब्रांच मैनेजर रितेश कुमार ने कहा कि उन्हें फिलहाल अस्थायी रूप से शाखा की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed