Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Bahraich News
›
VIDEO: दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी ने की बैठक, रुपईडीहा में 181 दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित
{"_id":"6aca05a0be2fa8bde40339d1","slug":"video-video-tharaga-paja-ka-shataparanae-dhaga-sa-sapanana-karana-ka-le-jalthhakara-na-ka-bthaka-rapaiidaha-ma-181-tharaga-paratamae-haga-sathapata-2026-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी ने की बैठक, रुपईडीहा में 181 दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी ने की बैठक, रुपईडीहा में 181 दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित
रुपईडीहा, बहराइच। आदर्श थाना रुपईडीहा परिसर में दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सकुशल ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, दुर्गा पूजा प्रतिमा स्थापना समितियों के अध्यक्षों, महामंत्रियों, सदस्यों तथा आदर्श नगर पंचायत रुपईडीहा के सभासदों के साथ बैठक की। बैठक में पूजा आयोजन से लेकर प्रतिमा विसर्जन तक की व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने सभी समितियों और ग्राम प्रधानों से आपसी सहयोग बनाए रखने तथा त्योहार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की अपील की।
बैठक में जिलाधिकारी बहराइच राजेश कुमार पांडेय, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी, उप जिलाधिकारी नानपारा प्रकाश सिंह ,सशस्त्र सीमा बल 42वी वाहिनी के कमांडेंट गिरीश चंद पांडेय, सहायक कमांडेंट अमित कटियार, पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा दिव्यांशु गौतम तथा प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा हरेंद्र मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
अधिकारियों ने बताया कि रुपईडीहा थाना क्षेत्र में कुल 181 दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की जानी हैं। ऐसे में सभी पूजा समितियों और ग्राम प्रधानों की जिम्मेदारी है कि वे आयोजन को व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करें। प्रतिमा स्थापना और विसर्जन के दौरान आने वाली किसी भी समस्या की जानकारी समय रहते संबंधित अधिकारियों को देने के निर्देश दिए गए, ताकि समस्याओं का समाधान पहले ही कराया जा सके और अंतिम समय में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
बैठक में डीजे का प्रयोग निर्धारित मानकों के अनुरूप करने पर भी जोर दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान नियमों का पालन किया जाए और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न होने दी जाए।
सीमावर्ती क्षेत्र में तस्करी पर नजर रखने की अपील
पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उपस्थित लोगों से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि सीमा पर आवागमन करने वाले किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा तस्करी की गतिविधि की जानकारी पुलिस को दी जा सकती है। यूरिया खाद सहित अन्य वस्तुओं की अवैध तस्करी की जानकारी मिलने पर संबंधित लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्र के ग्राम प्रधानों और स्थानीय नागरिकों से सतर्क रहने तथा पुलिस-प्रशासन को समय पर सूचना देने का आह्वान किया।
बैठक में आदर्श नगर पंचायत रुपईडीहा के सभासद रतन अग्रवाल, पार्वती देवी,नरेंद्र मद्धेशिया, मनोज प्रजापति, राजकुमार गुप्ता, रजा इमाम रिजवी, जान मोहम्मद, जाकिर हुसैन, ध्रुवराज वर्मा, मोहम्मद शाहिद सहित क्षेत्र के ग्राम प्रधान तथा दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
प्रशासन ने सभी से आपसी भाईचारा, शांति और सद्भाव बनाए रखते हुए दुर्गा पूजा एवं प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने में सहयोग करने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।