{"_id":"6ac9a8e770f6b8e6510b2189","slug":"video-harsimrat-kaur-badal-cornered-the-government-over-the-issues-of-drugs-and-law-and-order-in-zira-2026-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"जीरा में हरसिमरत कौर बादल ने नशे और कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीरा में हरसिमरत कौर बादल ने नशे और कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरा
शिरोमणि अकाली दल (बादल) की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब की कानून-व्यवस्था और नशे के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी सरकार को घेरा। उन्होंने लोगों से पंजाब में क्षेत्रीय पार्टी शिरोमणि अकाली दल को मजबूत करने की अपील की। शुक्रवार को जीरा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के कार्यों का भी जिक्र किया। इस मौके पर जीरा हलके के इंचार्ज हरप्रीत सिंह हीरो भी मौजूद रहे।
हरसिमरत कौर बादल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दिल्ली में बैठे अपने नेताओं के इशारे पर पंजाब की राजनीति चला रही हैं, जबकि अकाली दल अपने फैसले स्वयं लेता है। उन्होंने राज्य में पुलिस अधिकारियों पर हो रहे हमलों का जिक्र करते हुए कहा कि यदि पुलिस अपने ही कर्मचारियों की सुरक्षा नहीं कर पा रही, तो आम लोगों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित करेगी।
उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर जीरा हलके का इंचार्ज ऐसे व्यक्ति को बनाने का आरोप लगाया, जिसका आपराधिक रिकॉर्ड होने का दावा किया जाता है। गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह सेखों का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि संबंधित व्यक्ति नाभा जेल ब्रेक की घटना में शामिल रहा है और उस पर करीब 40 आपराधिक मामले दर्ज होने का दावा है। इनमें अपहरण और हत्या जैसे गंभीर मामले भी शामिल हैं।
हरसिमरत कौर बादल ने आरोप लगाया कि आप सरकार के कार्यकाल में पंजाब में नशे की बिक्री खुलेआम हो रही है और नशे के कारण युवा अपनी जान गंवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य को नशे और बिगड़ती कानून-व्यवस्था से निजात दिलाने के लिए अकाली दल को मजबूत करना जरूरी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।