{"_id":"6ac9a0c9295bfb05870b0b46","slug":"video-fire-breaks-out-in-a-garbage-pile-near-the-rmc-point-in-shahi-majra-close-to-phase-5-mohali-2026-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोहाली में फेज-5 के पास शाही माजरा के आरएमसी प्वाइंट के पास कूड़े के ढेर में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली में फेज-5 के पास शाही माजरा के आरएमसी प्वाइंट के पास कूड़े के ढेर में लगी आग
मोहाली में कूड़े के उचित प्रबंधन को लेकर नगर निगम की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। फेज-5 में शाही माजरा के साथ लगते आरएमसी प्वाइंट के पास जमा कूड़े के ढेर में शनिवार सुबह फिर आग लग गई। यहां लगातार सूखा कूड़ा जमा हो रहा है, लेकिन इसे समय पर उठाने के लिए नगर निगम की ओर से प्रभावी कार्रवाई होती दिखाई नहीं दे रही है।
कूड़े में आग लगने के बाद इलाके में धुआं फैल गया, जिससे आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सूखे कूड़े के लगातार जमा होने और उसमें बार-बार आग लगने की घटनाओं ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
स्थानीय स्तर पर सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब इस स्थान पर लगातार कूड़ा जमा हो रहा है, तो नगर निगम इसे समय पर उठाने की व्यवस्था क्यों नहीं कर पा रहा? क्या निगम अधिकारियों को इस समस्या की जानकारी नहीं है या फिर शिकायतों के बावजूद समस्या को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा?
कूड़े के ढेर में बार-बार आग लगने से वायु प्रदूषण का खतरा भी बढ़ता है। ऐसे में जरूरी है कि नगर निगम इस स्थान से जमा कूड़े को जल्द हटाए और भविष्य में कूड़ा जमा होने से रोकने के लिए नियमित सफाई की व्यवस्था करे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।