{"_id":"6b02e8c5300a657a38080abb","slug":"video-video-sayara-ka-hamal-ma-blka-samata-thapata-oura-bta-ghayal-patakara-mara-dal-2026-11-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सियार के हमले में बालिका समेत दंपती और बेटी घायल, पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सियार के हमले में बालिका समेत दंपती और बेटी घायल, पीटकर मार डाला
बहराइच/नानपारा। खैरीघाट के नरोत्तमपुर गांव में शनिवार शाम देर शाम सियार के हमले से दहशत फैल गई। घर के सामने खड़ी 12 वर्षीय बालिका पर सियार ने हमला कर दिया। उसे बचाने दौड़े पड़ोसी पर भी हमला कर उसके हाथ में नोंच लिया। इसके बाद ग्रामीण की पत्नी और बेटी पर भी झपट्टा मारकर सियार ने उन्हें जख्मी कर दिया। चार लोगों को घायल करने से नाराज ग्रामीणों ने सियार को लाठियों से पीटकर मार डाला।
नरोत्तमपुर गांव निवासी रिंकी (12) शनिवार को प्रतिदिन की तरह बकरियां चराने गई थी। देर शाम वह बकरियों के साथ लौटी तो घर के सामने खड़ी थी। इसी दौरान झाड़ियों से निकले सियार ने उस पर हमला कर दिया।
बालिका की चीख सुनकर कुछ दूरी पर परिवार के साथ मौजूद पड़ोसी प्रमोद कुमार (51) उसे बचाने के लिए दौड़े तो सियार उन पर भी झपट पड़ा। सियार को प्रमोद पर हमला करते देख कर प्रमोद की पत्नी मनोज कुमारी (45) और बेटी अमिता मौर्य (18) दौड़ी तो सियार ने उन दोनो मां-बेटी पर हमला कर उनके हाथ और पैर में नोंच लिया। मौके पर अफररा तफरी और चीख पुकार मच गई। गांव के लोग भी दौड़े। ग्रामीणों की भीड़ और शोर को सुनकर सियार झाड़ियों की ओर भागने लगा। इस पर गुस्साए ग्रामीणों ने घेराबंदी कर एकजुट होकर सियार को लाठियों से पीटकर मार डाला।
रात में ही चारों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर ले जाया गया। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने सभी को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। यहां वन्यजीव वार्ड में उनका उपचार चल रहा है।
घटना के बाद ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति नाराजगी है। गांव के लोगों का आरोप है कि हमले के बाद भी विभागीय टीम मौके पर तत्काल नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है। वन क्षेत्राधिकारी पीयूष गुप्ता ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं दी गई थी। देर रात जब घटना का पता चला तो ग्राम प्रधान से बात कर वनकर्मियों को मौके पर भेजा गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं डीएफओ सुंदरेशा ने बताया कि वन कर्मियों की दो टीमें गांव के आसपास निगरानी गश्त कर रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।