{"_id":"6b01e883f1b8e778a004e745","slug":"farmer-dies-after-being-hit-by-an-e-rickshaw-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-160592-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: ई रिक्शा की टक्कर से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: ई रिक्शा की टक्कर से किसान की मौत
Sun, 22 Nov 2026 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 22 Nov 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
खैरीघाट। देवउठनी पर्व पर पूजा का सामान लेकर शुक्रवार शाम घर लौट रहे किसान को तेज रफ्तार ई रिक्शा ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल किसान को मेडिकल कॉलेज बहराइच से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, जहां शनिवार सुबह उनकी मौत हो गई। किसान की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उनकी गर्भवती पत्नी और तीन वर्षीय बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है।
खैरीघाट थाना क्षेत्र के ललुही गांव निवासी मुकेश सिंह सेंगर (32) शुक्रवार शाम देवउठनी पर्व के लिए गन्ना और पूजा का सामान लेने बाजार गए थे। शाम करीब छह बजे घर लौटते समय गोकुलपुर मोड़ के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ई रिक्शा ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद चालक ई रिक्शा लेकर मौके से भाग गया।
परिजन घायल मुकेश को सीएचसी शिवपुर ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत देखते हुए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज से देर रात लखनऊ स्थित ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। शनिवार सुबह करीब पांच बजे ट्रॉमा सेंटर में उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, मुकेश अपने पीछे तीन वर्षीय बेटी और गर्भवती पत्नी को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
एएसपी डीपी तिवारी ने बताया कि थाना प्रभारी खैरीघाट प्रदीप कुमार सिंह मामले की जांच कर रहे हैं। ई रिक्शा चालक की तलाश की जा रही है। संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
मजदूरी से चलता था परिवार का खर्च
गांव निवासी राधेश्याम ने बताया कि मुकेश की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। उनके पास थोड़ी सी कृषि भूमि थी। खेती करने के साथ ही वह दूसरों के खेतों और प्रतिष्ठानों पर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत के बाद परिवार के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।