{"_id":"69932eee1dd44ff4b70d5d48","slug":"video-video-lkhanauu-na-maratha-ka-harakara-jata-thava-patana-madal-vamasa-satata-karakata-taranamata-2026-02-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: लखनऊ ने मेरठ को हराकर जीता देवी पाटन मंडल वुमेंस स्टेट क्रिकेट टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: लखनऊ ने मेरठ को हराकर जीता देवी पाटन मंडल वुमेंस स्टेट क्रिकेट टूर्नामेंट
बहराइच। शहर के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में सोमवार को चल रहे प्रथम देवी पाटन मंडल वुमेंस सीनियर स्टेट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया। सात दिनों तक चले इस टूर्नामेंट का समापन मैच लखनऊ ने मेरठ को हराकर जीता।
फाइनल मुकाबला मंडल क्रिकेट एसोसिएशन मेरठ और क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ के बीच खेला गया। टॉस जीतकर मेरठ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। निर्धारित 25 ओवरों में मेरठ की टीम 10 विकेट खोकर 150 रन ही बना सकी। टीम की ओर से अमीषा ने सर्वाधिक 30 रनों का योगदान दिया। लखनऊ की तरफ से तान्या सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके।
151 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। टीम ने 21.5 ओवर में मात्र तीन विकेट खोकर 151 रन बनाते हुए मुकाबला सात विकेट से अपने नाम कर लिया। लखनऊ की ओर से शशि बाला ने नाबाद 67 रनों की शानदार पारी खेली। मेरठ की तरफ से पलक सिंह ने दो विकेट हासिल किए। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तान्या सिंह को वूमेन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। टूर्नामेंट में शशि बाला को वूमेन ऑफ द टूर्नामेंट और बेस्ट बैट्समैन चुना गया। अरीशा मुस्तफा को बेस्ट बॉलर तथा अनम राणा को बेस्ट फील्डर ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया।
मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में कोषाध्यक्ष आनंद शुक्ला और महिला चयन समिति की अध्यक्ष प्रियंका शैली मौजूद रहीं। मैच के निर्णायक मान्या मिश्रा और शताक्षी अवस्थी रहीं, जबकि स्कोरर की भूमिका ततहीर फातिमा ने निभाई। टूर्नामेंट के निदेशक इशरत मोहम्मद खान सहित बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।