{"_id":"69a5aff957031a8b38062207","slug":"video-video-bhasa-bhara-raha-bjaraga-ka-sarapa-na-dasa-dabb-ma-btha-kara-pahaca-asapatal-2026-03-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: भूसा भर रहे बुजुर्ग को सर्प ने डसा, डिब्बे में बंद कर पहुंचा अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: भूसा भर रहे बुजुर्ग को सर्प ने डसा, डिब्बे में बंद कर पहुंचा अस्पताल
बहराइच। भूसा भरते समय सोमवार को दोपहर में एक बुजुर्ग को उंगली पर सर्प ने डस लिया। साहस का परिचय देते हुए बुजुर्ग ने सर्प को चिमटे से पकड़कर डिब्बे में बंद किया और मेडिकल कॉलेज पहुंच गया। सर्प को देखने के बाद डॉक्टरों ने इलाज शुरू कर दिया है।
ग्राम एरिया निवासी बृज भान पांडे (60) सोमवार को घर के अहाते में मवेशियों को चारा देने के लिए भूसा भर रहे थे। इसी दौरान भूसे में छिपे सर्प ने उनकी उंगली पर डस लिया। अचानक हुई घटना से अफरा-तफरी मच गई, लेकिन बृज भान ने हिम्मत दिखाते हुए पास में रखा चिमटा उठाया और सांप को पकड़कर एक डिब्बे में बंद कर लिया।
उन्होंने परिजनों को सूचना दी, इसके बाद परिवार के लोग उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक परीक्षण के बाद उपचार शुरू कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार बुजुर्ग की हालत फिलहाल स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है।
इलाज कर रहे चिकित्सक ने बताया कि सर्प को देखने से उसकी प्रजाति और विष की तीव्रता का अंदाजा लगाने में मदद मिलती है, जिससे सटीक एंटी-स्नेक वेनम देने में सुविधा होती है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि सर्प विषैला था, लेकिन आकार में छोटा होने के कारण जहर तेजी से शरीर में नहीं फैल पाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।