Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bahraich: Dispute arises over leaving for her in-laws' home following Bhai Dooj rituals

बहराइच: भाई दूज की पूजा के बाद ससुराल चलने की बात पर विवाद, पति ने पत्नी का गला रेता, गंभीर

Wed, 11 Nov 2026 07:06 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 11 Nov 2026 07:06 PM IST
सार

परिवार के लोग कथा में शामिल होने गए थे। कथा समाप्त होने के बाद गुड़िया प्रसाद लेने के लिए घर से निकली। इसी दौरान पीछे से पहुंचे मुंशीलाल ने घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर उसके बाल पकड़ लिए और चाकू से गले पर वार कर दिया। 

विज्ञापन
Bahraich: Dispute arises over leaving for her in-laws' home following Bhai Dooj rituals
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भाई दूज की पूजा कर ससुराल से लौटने की बात पर हुए विवाद में बुधवार दोपहर में पति ने पत्नी पर चाकू से हमला कर उसका गला रेत दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों ने मौके पर ही आरोपी पति को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में आरोपी ने सुबह नवाबगंज बाजार से चाकू खरीदने की बात बताई है।

विज्ञापन


नानपारा के रजवापुर इमलिया गांव निवासी मुंशीलाल अपनी पत्नी गुड़िया (26) के साथ क्षेत्र के एक ईंट-भट्ठे पर काम करता है। दीपावली पर दोनों नवाबगंज के धनकुट्टी गांव स्थित गुड़िया के मायके पहुंचे थे। दीपावली मनाने के बाद मुंशीलाल ने पत्नी से घर चलने को कहा, लेकिन गुड़िया ने भाई दूज की पूजा और परंपरा निभाने के बाद जाने की बात कही। इस पर दोनों के बीच कहासुनी हुई। बाद में मुंशीलाल मान तो गया, लेकिन विवाद खत्म नहीं हुआ।
विज्ञापन


गुड़िया के पिता रामनरेश के मुताबिक, बुधवार दोपहर गांव के एक घर में सत्यनारायण कथा थी। परिवार के लोग कथा में शामिल होने गए थे। कथा समाप्त होने के बाद गुड़िया प्रसाद लेने के लिए घर से निकली। इसी दौरान पीछे से पहुंचे मुंशीलाल ने घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर उसके बाल पकड़ लिए और चाकू से गले पर वार कर दिया। शोर सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तो गुड़िया खून से लथपथ पड़ी थी। ग्रामीणों ने भागने की कोशिश कर रहे मुंशीलाल को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी जितेंद्र यादव ने बताया कि गंभीर रूप से घायल गुड़िया को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज पहुंचाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस आरोपी पति से पूछताछ कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Trending Videos

दीपावली के दूसरे दिन से ही घर चलने की जिद कर रहा था पति

गुड़िया के पिता रामनरेश ने बताया कि मुंशीलाल दीपावली के दूसरे दिन से ही बेटी पर ससुराल चलने का दबाव बना रहा था। बेटी का कहना था कि अभी ससुराल जाने पर भाई दूज के दिन दोबारा मायके आना पड़ेगा। इसलिए पूजा करने के बाद ही जाना ठीक रहेगा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था।

सुबह बाजार से खरीदकर लाया था चाकू
पुलिस पूछताछ में मुंशीलाल ने बताया कि पत्नी के मायके में रुकने की जिद से वह नाराज था। उसने यह भी बताया कि बुधवार सुबह नवाबगंज बाजार से चाकू खरीदा था। इसके बाद दोपहर में घटना को अंजाम दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed