{"_id":"6af31a88b933f82f850e52e1","slug":"video-video-ananakata-parava-para-shararama-janaka-oura-hanamana-mathara-ma-chhapapana-bhaga-vashal-bhadara-ma-umaugdha-sharathathhal-2026-11-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अन्नकूट पर्व पर श्रीराम-जानकी और हनुमान मंदिर में छप्पन भोग, विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अन्नकूट पर्व पर श्रीराम-जानकी और हनुमान मंदिर में छप्पन भोग, विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु
रुपईडीहा (बहराइच)। अन्नकूट पर्व के अवसर पर रुपईडीहा स्थित श्रीराम-जानकी मंदिर में मंगलवार को छप्पन भोग एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान भगवान को 56 प्रकार के पकवानों का भोग अर्पित किया गया। विशेष आरती एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। प्रसाद ग्रहण करने के लिए सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तजन मंदिर पहुंचे।
श्रीराम-जानकी मंदिर के महंत श्री भगवान दास ने बताया कि मंदिर में प्रतिवर्ष अन्नकूट का आयोजन नगरवासियों के सहयोग से किया जाता है। इसमें सभी पंथ और वर्गों के लोगों को प्रसाद वितरित किया जाता है। रतन अग्रवाल, नरेश मित्तल, सीताराम अग्रवाल, पार्वती देवी सहित नगरवासी प्रसाद एवं भंडारे की व्यवस्था में विशेष सहयोग करते आ रहे हैं।
इसी क्रम में नेपालगंज के जमुनहा स्थित हनुमान मंदिर में भी अन्नकूट के अवसर पर छप्पन भोग एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर में भगवान को 56 प्रकार के पकवानों का भोग लगाकर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर बंसल परिवार की ओर से भंडारे की समुचित व्यवस्था की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
बताया जाता है कि इस मंदिर का निर्माण वर्ष 1950 में जेठ गंगा दशहरा के अवसर पर मोहरी लाल अग्रवाल एवं सरिया देवी द्वारा बंसल परिवार के सहयोग से कराया गया था। मंदिर निर्माण के बाद इसे गुरुदेव को समर्पित कर दिया गया था। अन्नकूट पर्व पर बंसल परिवार की ओर से प्रतिवर्ष धार्मिक आयोजन एवं भंडारे की व्यवस्था की जाती है।
भंडारे के आयोजन में संजय बंसल, सीताराम, नरेश बंसल, राजू बंसल, मुकेश बंसल, सुशील बंसल, मनोज बंसल, बंटी बंसल, विकास बंसल सहित परिवार के अन्य सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।
इस दौरान रामचंद्र अग्रवाल सहित तमाम श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। दोनों मंदिरों में भक्तिमय वातावरण के बीच श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।