{"_id":"6b0bfbb36509fd324408e00d","slug":"video-students-talent-on-display-at-children-fair-in-rupaidiha-bahraich-science-models-draw-attention-2026-11-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहराइच के रुपईडीहा में बाल मेले में दिखी छात्राओं की प्रतिभा, विज्ञान के मॉडलों ने किया आकर्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच के रुपईडीहा में बाल मेले में दिखी छात्राओं की प्रतिभा, विज्ञान के मॉडलों ने किया आकर्षित
बहराइच के रुपईडीहा क्षेत्र में साकेत नगर स्थित आचार्य रमेशचंद्र गर्ल्स इंटर कॉलेज में बाल मेला, स्वास्थ्य मेला और विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने विज्ञान और तकनीक पर आधारित आकर्षक मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं स्वास्थ्य मेले में आगंतुकों की वजन, रक्तचाप, रक्त शर्करा, ऑक्सीजन स्तर और नाड़ी की निःशुल्क जांच की गई। बाल मेले में छात्राओं के लगाए व्यंजनों के स्टॉल और मनोरंजक खेल आकर्षण का केंद्र रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि इंडियन ऑयल बहराइच के सेल्स मैनेजर शिवम सिंह, उनकी धर्मपत्नी और डॉ. एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सनत कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इसके बाद मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
विज्ञान प्रदर्शनी में कक्षा छह से 12 तक की छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का परिचय दिया। उन्नति जायसवाल, दीपा, सोनाक्षी, आरजू, इकरा, परी शर्मा, अलीशा, उर्मिला, रिशबा, करिश्मा, अंशिका और सुमन सहित अन्य छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किए।
प्रदर्शनी में स्मार्ट सिटी, न्यूक्लियर पावर प्लांट, जल शुद्धिकरण प्रणाली, शहरी बाढ़ नियंत्रण, वर्षा जल संचयन, वायु प्रदूषण नियंत्रण, हाइड्रोलिक ब्रिज, मानव हृदय, तंत्रिका तंत्र, चंद्रयान-3 और जलविद्युत बांध जैसे मॉडल प्रदर्शित किए गए। पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ ऊर्जा और जल संरक्षण से संबंधित परियोजनाओं ने विशेष आकर्षण पैदा किया।
स्वास्थ्य मेले में आगंतुकों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा दी गई। वहीं बाल मेले में छात्राओं ने विभिन्न व्यंजनों के स्टॉल लगाए। इसके साथ ही दिमागी कसरत और मनोरंजन से जुड़े खेलों ने लोगों का ध्यान खींचा।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ. यशपाल, पूर्व प्रमुख नवाबगंज डॉ. हरिश्चंद्र, संदीप जायसवाल, वरिष्ठ पत्रकार शेर सिंह कसौधन और प्रधानाचार्य आशा बिष्ट ने छात्राओं के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के साथ उनके आत्मविश्वास, रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच को विकसित करने में सहायक होते हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यालय प्रभारी विवेक कुमार, शिक्षिकाओं उपासना शुक्ला, लक्ष्मी वर्मा, सुषमा यादव, रोली पाठक, प्रज्ञा अवस्थी, कोमल दीक्षित, ललिता मिश्रा, ईशा वर्मा, पलक शर्मा, शीतल कौलिक, दिव्या त्रिपाठी, साक्षी कुमारी तथा शिक्षक अतुल पाठक, सीपी त्रिपाठी, पीके मिश्रा और अरुण शर्मा का योगदान रहा।
कार्यक्रम में कस्बे के गणमान्य नागरिक, बुद्धिजीवी, अभिभावक और विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।