{"_id":"6acd2adbc51473674203c0b7","slug":"police-found-the-missing-teenage-girl-following-the-high-courts-stern-stance-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-158443-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: हाईकोर्ट की सख्ती पर पुलिस ने लापता किशोरी को खोजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: हाईकोर्ट की सख्ती पर पुलिस ने लापता किशोरी को खोजा
विज्ञापन
जरवलरोड। तीन माह से लापता किशोरी को पुलिस ने सोमवार को लखनऊ के अवध बस स्टैंड के पास से खोज निकाला। किशोरी की तलाश में लापरवाही को लेकर परिजनों ने उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ में गुहार लगाई थी। इस पर अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए बहराइच के एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव को तीन नवंबर को उपस्थित होने का निर्देश दिया था। साथ ही तीन सप्ताह के भीतर व्यक्तिगत हलफनामा दाखिल करने को कहा था।
जरवलरोड थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी तीन माह पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की, लेकिन किशोरी को खोजने में देरी हो रही थी। इस पर पीड़िता के पिता ने उच्च न्यायालय की शरण ली।
अदालत की सख्ती के बाद पुलिस ने टीम गठित कर किशोरी की तलाश तेज कर दी। मुखबिर की सूचना पर सोमवार सुबह करीब आठ बजे उसे लखनऊ के अवध बस स्टैंड के पास से खोज निकाला। मामले में दर्ज प्राथमिकी में किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं।
विज्ञापन
जरवलरोड थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि विधिक कार्रवाई के बाद किशोरी को परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।