फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   93,870 workers got employment in a single day.

Bahraich News: एक दिन में 93870 श्रमिकों को मिला रोजगार

Tue, 13 Oct 2026 12:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
93,870 workers got employment in a single day.
लौकिया व ​शिवपुर में काम करते श्रमिक।
बहराइच। खेती के सीजन में ग्रामीण श्रमिकों को रोजगार मुहैया कराने के लिए सोमवार को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष मानव दिवस सृजन अभियान चलाया गया। अभियान के तहत 93,870 मानव दिवस सृजन का लक्ष्य पूरा करने का दावा किया गया।
विज्ञापन

सीडीओ सुनील कुमार धनवंता और उपायुक्त वीबी जीरामजी रवि शंकर पांडेय ने फखरपुर और हुजूरपुर ब्लॉक में कार्यों का निरीक्षण कर श्रमिकों की उपस्थिति और प्रगति परखी। कार्यस्थलों पर छाया, पेयजल, मेडिकल किट, सूचना बोर्ड और जलपान की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बीडीओ को ग्राम पंचायतों में भ्रमण कर अभियान की निगरानी और लक्ष्य पूर्ति के निर्देश दिए गए। ब्लॉक स्तर पर बीडीओ को नोडल और जिला स्तरीय अधिकारियों को पर्यवेक्षण अधिकारी बनाया गया।
विज्ञापन

अभियान के दौरान एनएमएमएस एप पर श्रमिकों की ऑनलाइन हाजिरी दर्ज करने में तकनीकी दिक्कतें आईं। उपायुक्त ने बताया कि मानव दिवस सृजन का लक्ष्य पूरा हुआ, लेकिन ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने में परेशानी हुई।

लौकिया व शिवपुर में काम करते श्रमिक।

लौकिया व शिवपुर में काम करते श्रमिक।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed