फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   BJP Mahila Morcha gheraoed the Congress office.

Bahraich News: भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव

Tue, 13 Oct 2026 12:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
BJP Mahila Morcha gheraoed the Congress office.
कांग्रेस भवन के घेराव के दौरान भाजपा महिला कार्यकर्ताओं को रोकती पुलिस। 
बहराइच। दिल्ली में महिला पुलिसकर्मी से अभद्रता और जेएनयू की छात्राओं के यौन उत्पीड़न के मुद्दे पर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया। जिला संयोजक सोनी श्रीवास्तव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक पर नमन करने के बाद ‘नारी शक्ति हुंकार आंदोलन’ के तहत रोष मार्च निकाला। इसमें भाजपा की क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी रीना उपाध्याय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
विज्ञापन

मार्च शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पीपल चौराहा स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचा। यहां पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

रीना उपाध्याय और सोनी श्रीवास्तव ने कांग्रेस पर महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोपी सांसद के इस्तीफे, महिला पुलिसकर्मी से अभद्रता करने वालों पर कार्रवाई और राहुल गांधी से महिलाओं से माफी मांगने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन में डिंपल जैन, प्रियंका रावत, उर्मिला शुक्ला, ज्योति सिंह, अर्चना मिश्रा समेत कई महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed