फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Sumit Singh won the gold medal in boxing.

Bahraich News: बॉक्सिंग में सुमित सिंह ने जीता स्वर्ण पदक

Tue, 13 Oct 2026 12:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Sumit Singh won the gold medal in boxing.
सुमित सिंह।
बहराइच। हुजूरपुर रोड स्थित एक विद्यालय के छात्र सुमित सिंह ने सीबीएसई नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित आरबीएसएम पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में सुमित ने अंडर-19 वर्ग के 56 से 60 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया। इसके साथ ही उन्होंने स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) के लिए भी क्वालीफाई कर लिया।
विज्ञापन

सुमित की इस सफलता के पीछे कड़ी मेहनत, नियमित अभ्यास और खेल के प्रति समर्पण रहा। उनकी उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने खुशी जताते हुए बधाई दी। विद्यालय परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उम्मीद जताई कि सुमित आगे भी बेहतर प्रदर्शन कर नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। उनकी सफलता से अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed