{"_id":"6aabb8c9e0846ed1f504ec9d","slug":"video-bharaica-ka-rapaiidaha-radavaja-bsa-satada-karayashal-ma-manaii-gaii-vashavakarama-jayata-2026-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहराइच के रुपईडीहा रोडवेज बस स्टैंड कार्यशाला में मनाई गई विश्वकर्मा जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच के रुपईडीहा रोडवेज बस स्टैंड कार्यशाला में मनाई गई विश्वकर्मा जयंती
बहराइच में रोडवेज बस स्टैंड, रुपईडीहा कार्यशाला परिसर में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर पूजा-अर्चना, हवन एवं भंडारे का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में रोडवेज कर्मियों ने भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा कर सुख-समृद्धि और कार्यों में सफलता की कामना की।
कार्यक्रम गुरुवार सुबह रेहुवा मंसूर, बहराइच निवासी रामाज्ञा नंद जी महाराज द्वारा भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कराई गई। रोडवेज बस स्टैंड रूपईडीहा में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रामप्रकाश ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा हवन में आहुति दी।
पूजा-अर्चना और हवन के उपरांत भगवान विश्वकर्मा को प्रसाद अर्पित किया गया। इसके बाद रोडवेज के मैकेनिक परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें रोडवेज कर्मियों सहित अन्य लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर रोडवेज कर्मियों ने भगवान विश्वकर्मा को निर्माण, शिल्प और तकनीकी कार्यों का आराध्य देव बताते हुए उनके आदर्शों को अपने कार्यक्षेत्र में अपनाने का संकल्प लिया। पूरे परिसर में धार्मिक वातावरण बना रहा और कर्मचारियों ने उत्साह के साथ विश्वकर्मा जयंती मनाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।