{"_id":"6aab5e9c2e9363d5ec042423","slug":"video-video-isa-bra-ramanagara-ma-tha-kama-taka-bkharaga-thapatasava-ka-aabha-ya-ha-tayara-2026-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: इस बार रामनगरी में दो किमी तक बिखरेगी दीपोत्सव की आभा, ये है तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: इस बार रामनगरी में दो किमी तक बिखरेगी दीपोत्सव की आभा, ये है तैयारी
अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव-2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पांच से सात नवंबर तक मुख्य आयोजन होंगे। इस बार दीपोत्सव का विस्तार करीब दो किलोमीटर तक करने की तैयारी है। मुख्य आयोजन राम की पैड़ी पर होगा, जहां करीब 28 लाख दीये जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य है।
आयोजन को लक्ष्मण घाट से चौधरी चरण सिंह घाट तक विस्तार देने की तैयारी है। राम की पैड़ी परिसर में घाटों पर नई सीढ़ियां भी बनाई जा रही हैं।
इस बार दीपोत्सव में आध्यात्मिकता के साथ अवध की प्राचीन सांस्कृतिक परंपराओं की भव्य झलक दिखाई देगी। सरयू तट पर होने वाली महाआरती को भी भव्य स्वरूप दिया जाएगा। पुराने पुल से लक्ष्मण घाट तक करीब एक किलोमीटर लंबे घाट क्षेत्र को रंग-बिरंगी
रोशनी, फूलों और दीपों की कतारों से सजाया जाएगा। पुराने पुल पर ग्रीन आतिशबाजी होगी। सरयू महाआरती में भी विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। पिछले वर्ष 2100 अर्चकों ने एक साथ एक वस्त्र में आरती कर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। इस बार अयोध्या अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में है। पर्यटन विभाग ने आरती स्थल पर करीब 50 मीटर लंबा और 10 मीटर चौड़ा स्थायी निर्माण कराया है।
अब तक महाआरती अस्थायी व्यवस्था में होती थी। नए स्थल को लाल व अन्य पत्थरों से तैयार किया गया है। ऊपर मंदिरनुमा गुंबद और खंभों पर नक्काशी इसकी भव्यता बढ़ा रही है। घाटों पर लाल पत्थरों में रामायण कालीन प्रसंग, हिंदी श्लोक, उनके अर्थ और संबंधित चित्र अंकित किए गए हैं।
मुख्यमंत्री कर सकते हैं लोकार्पण : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इच्छा के बाद यूपीपीसीएल के माध्यम से स्थायी आरती स्थल का निर्माण कराया गया है। दीपोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री इसका लोकार्पण कर सकते हैं। सरयू घाट पर नए यात्री शेड भी तैयार हो चुके हैं। राम की पैड़ी में स्टेडियमनुमा सीढ़ियों का निर्माण अंतिम चरण में है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।