{"_id":"6aaadfd719fef7f6fd0f3817","slug":"bike-collides-with-dumper-brother-in-law-and-brother-in-law-wifes-brother-killed-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-156890-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: डंपर से टकराई बाइक, जीजा-साले की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: डंपर से टकराई बाइक, जीजा-साले की मौत
विज्ञापन
बहराइच। हरदी के सिंगिया गांव के पास बुधवार दोपहर बहराइच-महसी मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे डंपर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार जीजा-साले की मौत हो गई। दोनों की मौत की सूचना घर पहुंची तो परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
सिंगिया गांव के रहने वाले मनीष (26) के भतीजे की तबीयत खराब होने पर उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। बुधवार दोपहर मनीष अपने जीजा राजापुर निवासी प्रदीप के साथ बाइक से परिजनों के लिए खाना लेकर जिला अस्पताल आ रहे थे। महसी मार्ग पर सिंगिया गांव के पास उनकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे डंपर में जा घुसी। हादसे में मनीष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद डंपर चालक वाहन लेकर भाग गया। स्थानीय लोगों ने दोनों को एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय पहुंचाया। वहां, चिकित्सकों ने मनीष को मृत घोषित कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रदीप की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। लखनऊ ले जाते समय उनकी भी मौत हो गई। इस पर परिजन शव लेकर रास्ते से ही जिला चिकित्सालय लौट आए, पुलिस ने प्रदीप के शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
हरदी थाना प्रभारी आलोक सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर डंपर को कब्जे में ले लिया और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। परिजनों की तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।