{"_id":"6aaadfb606a16c41a60c5327","slug":"seven-cattle-killed-four-missing-in-tiger-and-leopard-attacks-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-156867-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बाघ-तेंदुओं के हमलों में सात मवेशियों की मौत, चार लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बाघ-तेंदुओं के हमलों में सात मवेशियों की मौत, चार लापता
विज्ञापन
बिछिया। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में मंगलवार दोपहर से बुधवार सुबह तक बाघ व तेंदुओं के ताबड़तोड़ हमलों से पशुपालकों में दहशत फैल गई। निशानगाड़ा और धर्मापुर रेंज में अलग-अलग घटनाओं में बाघ ने भैंस को मार डाला, जबकि तेंदुए के हमले में पांच बकरियों की मौत हो गई। वहीं, चार बकरे लापता हैं। उधर, बुधवार सुबह धर्मापुर रेंज के गांव में तेंदुए ने अहाते में घुसकर एक बछड़े का भी शिकार कर लिया।
निशानगाड़ा रेंज की फकीरपुरी ग्राम पंचायत के मजरा रमपुरवा में मंगलवार देर शाम बाघ ने खेत में घास चर रही गांव निवासी भग्गू की भैंस पर हमला कर दिया। हमले में भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार बाघ की चहलकदमी देखी जा रही है। घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। रेंजर शिव कुमार ने टीम के साथ पहुंचकर ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी। ग्रामीणों ने बाघ की गतिविधियों को देखते हुए क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने और सुरक्षा के इंतजाम मजबूत करने की मांग की है।
उधर धर्मापुर रेंज के छोटी बोझिया में मंगलवार दोपहर करीब दो बजे बकरियां और बकरे चराने के दौरान तेंदुए ने ग्रामीण बब्बन खान की पांच बकरियों और चार बकरों पर हमला किया। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पांच बकरियों के शव बरामद किए, जबकि चार बकरों का अभी पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि तेंदुआ उन्हें घने जंगल में खींच ले गया। हालांकि वन विभाग की ओर से उनकी तलाश की जा रही है। वहीं हमले में मृत बकरियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
वहीं इसी गांव में सुबह करीब 7:30 बजे गांव निवासी राम खेलावन द्विवेदी के अहाते में घुसकर तेंदुए ने बछड़े पर हमला कर उसे मार डाला। लगातार दो दिनों में पशुओं पर हुए हमलों के बाद ग्रामीणों में बाघ और तेंदुए का भय बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते निगरानी और बचाव के उपाय नहीं किए गए तो जंगली जानवर आबादी में पहुंचकर लोगों के लिए भी खतरा बन सकते हैं।
धर्मापुर रेंज अधिकारी दीपक मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को बकरी और बकरों पर हमले की सूचना मिली थी। पांच बकरियों के शव बरामद कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चार बकरों की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि बुधवार को बछड़े पर हुए हमले के मामले में भी जांच की जा रही है।