{"_id":"6aaae05b2580d4106e0f1316","slug":"leopard-pounces-on-moving-bike-father-and-son-injured-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-156913-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: चलती बाइक पर झपटा तेंदुआ, पिता-पुत्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: चलती बाइक पर झपटा तेंदुआ, पिता-पुत्र घायल
विज्ञापन
फोटो 36 तेंदुए के हमले में घायल मानिक चंद्र।
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट रेंज के चहलवा इलाके में बुधवार शाम करीब सात बजे झाड़ियों से निकले तेंदुए ने चलती बाइक पर झपट्टा मार दिया। अचानक हुए हमले से बाइक सवार पिता-पुत्र सड़क पर गिरकर घायल हो गए। पिता के पैर में गंभीर चोट आई है, जबकि बेटे को मामूली चोट लगी। राहगीरों के हांका लगाने पर तेंदुआ वहां से भागकर पास के खेत में छिप गया। घटना के बाद वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है।
चहलवा ग्राम पंचायत के सिरसिन पुरवा निवासी मानिक चंद्र (66) बुधवार शाम बेटे वीरेंद्र के साथ मोटरसाइकिल से पेट्रोल पंप पर जा रहे थे। कारीकोट चौराहे के पास पहुंचते ही अचानक झाड़ियों से निकले तेंदुए ने उनकी बाइक पर झपट्टा मार दिया। हमले से बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
घटना के बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने शोर मचाते हुए हांका लगाया। लोगों के शोर से तेंदुआ मौके से भागकर पास के खेत में जाकर छिप गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वनकर्मी हीरालाल यादव और विजय पांडे ने दोनों घायलों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली पहुंचाया। यहां उपचार के बाद दोनों को घर भेज दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर रेंजर आशीष गौड़ ने गश्त बढ़ा दी है, लोगों को सजग रहने के निर्देश दिए हैं।