फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   VIDEO: वैज्ञानिक तरीके से संवरेंगी धरोहरें, रामकथा संग्रहालय में बन रही कंजर्वेशन लैब में होगा वैज्ञानिक उपचार

VIDEO: वैज्ञानिक तरीके से संवरेंगी धरोहरें, रामकथा संग्रहालय में बन रही कंजर्वेशन लैब में होगा वैज्ञानिक उपचार

Thu, 17 Sep 2026 08:59 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Thu, 17 Sep 2026 08:59 AM IST
VIDEO: वैज्ञानिक तरीके से संवरेंगी धरोहरें, रामकथा संग्रहालय में बन रही कंजर्वेशन लैब में होगा वैज्ञानिक उपचार
अयोध्या। अंतरराष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय में संरक्षित पांडुलिपियों, प्राचीन दस्तावेजों, धातु की मूर्तियों और अन्य ऐतिहासिक पुरावस्तुओं को अब वैज्ञानिक तरीके से संरक्षित किया जाएगा। इसके लिए संग्रहालय में अत्याधुनिक कंजर्वेशन लैब तैयार की जा रही है। किसी भी धरोहर को गैलरी में प्रदर्शित करने से पहले उसकी स्थिति का वैज्ञानिक परीक्षण कर जरूरी संरक्षण उपचार किया जाएगा। कंजर्वेशन विशेषज्ञों के अनुसार, किसी पुरावस्तु के संरक्षण की प्रक्रिया उसके मटेरियल, उम्र, क्षति और मौजूदा स्थिति के आकलन से शुरू होगी। सबसे पहले वस्तु का दस्तावेजीकरण किया जाएगा। इसमें उसका आकार, वजन, बनावट, दरार, टूट-फूट, नमी, जंग और अन्य क्षतियों का ब्योरा दर्ज होगा। इसके आधार पर संरक्षण की तकनीक तय की जाएगी। रामकथा संग्रहालय के निदेशक डॉ. संजीव सिंह ने बताया कि संरक्षण उपचार पूरा होने के बाद भी धरोहरों की नियमित सुरक्षा जरूरी होगी। गैलरियों में तापमान, आर्द्रता, प्रकाश और धूल को नियंत्रित रखने की व्यवस्था की जाएगी। इससे पांडुलिपियों समेत अन्य संवेदनशील पुरावस्तुओं को लंबे समय तक सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि संरक्षण का उद्देश्य पुरावस्तुओं को नया रूप देना नहीं, बल्कि उनकी मूल पहचान और ऐतिहासिक स्वरूप को सुरक्षित रखते हुए उनकी आयु बढ़ाना है। पांडुलिपियों में नमी और फंगस की होगी जांच: कागज, भोजपत्र और अन्य जैविक सामग्री से बनी पांडुलिपियों व दस्तावेजों में नमी, फंगस, कीटों से हुई क्षति और कागज की कमजोरी की जांच की जाएगी। जरूरत के अनुसार सतह की सफाई, फंगस नियंत्रण और कागज को स्थिर करने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। फटे या कमजोर पन्नों को विशेषज्ञ तकनीक से सहारा दिया जाएगा, ताकि मूल सामग्री को नुकसान पहुंचाए बिना उन्हें सुरक्षित रखा जा सके। धातु की वस्तुओं से हटाई जाएगी जंग : धातु की मूर्तियों और अन्य पुरावस्तुओं में समय के साथ जंग, धूल और दूसरी परतें जम जाती हैं। लैब में पहले धातु के प्रकार और क्षति की स्थिति का आकलन किया जाएगा। इसके बाद नियंत्रित तरीके से जंग और अवांछित परतों की सफाई की जाएगी। उपचार के बाद धातु के क्षरण की गति को कम करने के लिए संरक्षण प्रक्रिया अपनाई जाएगी। लकड़ी, वस्त्र और चित्रों का भी होगा संरक्षण : डॉ. संजीव सिंह के अनुसार, संग्रहालय में आने वाली लकड़ी, वस्त्र, चित्र और अन्य जैविक सामग्री की पुरावस्तुओं के लिए उनकी प्रकृति के अनुसार अलग-अलग संरक्षण तकनीक अपनाई जाएगी। इनमें कीट, फफूंदी, नमी, दरार और संरचनात्मक कमजोरी की जांच प्रमुख होगी। पुरावस्तु के मूल स्वरूप को बनाए रखना प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

पर्यूषण पर्व के समापन पर मनाया क्षमावाणी दिवस, VIDEO

17 Sep 2026

पूजा पंडालों में किया विघ्नहर्ता के दर्शन, भक्ति में डूबे श्रद्धालु; VIDEO

17 Sep 2026

जल, जंगल और जमीन बचाने सड़क पर उतरी आदिवासी नई पीढ़ी; VIDEO

17 Sep 2026

पीडीए जन पंचायत संवाद में महिलाओं ने सुनाई समस्याएं, VIDEO

17 Sep 2026

विकसित भारत क्विज में युवाओं की भागीदारी का आह्वान, VIDEO

17 Sep 2026
विज्ञापन

ऑपरेशन सेफ फ्यूचर 3.0 में कार्रवाई, बस सीज कर थाने में खड़ी कराई; VIDEO

17 Sep 2026

भीम आर्मी प्रमुख के काफिले पर हमले की जांच की मांग, VIDEO

17 Sep 2026
विज्ञापन

सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों की भूख हड़ताल, एक माह में काम शुरू कराने का आश्वासन;video

17 Sep 2026

चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा बढ़ाने की मांग, कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन;video

17 Sep 2026

अंडरपास के कीचड़ में फंसी नगर विधायक की कार;video

17 Sep 2026

VIDEO: भगवान टॉकीज फ्लाईओवर पर कंटेनर से गिरा लोहे का भारी समान, लगा जाम

17 Sep 2026

VIDEO: अलीगंज में तेज रफ्तार पीआरवी अनियंत्रित होकर नाले में गिरी

17 Sep 2026

कानपुर: रोडवेज बसों की खराबी पर भड़के चालक-परिचालक, हंगामा

17 Sep 2026

पिथौरागढ़: कांग्रेस का प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप, कहा- जमीनें बेचना प्रदेश के अस्तित्व के लिए खतरा

17 Sep 2026

कानपुर: रोडवेज बसों की खराबी पर भड़के चालक-परिचालक, हंगामा

17 Sep 2026

वीडियो: सरकारी संपत्तियों को निजी हाथों में देने का आरोप

VIDEO: मथुरा में चोरी की घटना के बाद आगरा में भी पुलिस सतर्क

16 Sep 2026

VIDEO: ओवरटेक करने पर थार सवारों ने कार चालक को पीटा

16 Sep 2026

VIDEO: सराफ ने बेचे गिरवी रखे गहने, महिला ने दर्ज कराई प्राथमिकी

16 Sep 2026

VIDEO: बोदला से बेटे समेत दंपती लापता, परिजन चिंतित

16 Sep 2026

आधी रात से शुरू हुआ लोलार्क षष्ठी का पुण्य स्नान, VIDEO

16 Sep 2026

छात्र की लाठी-डंडे से पिटाई का आरोप, VIDEO

16 Sep 2026

मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना से बनी सीसी रोड का चेयरमैन ने किया लोकार्पण; VIDEO

16 Sep 2026

VIDEO: जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

16 Sep 2026

VIDEO: सिगरेट पीने के विरोध पर भिड़े दो पक्ष, दो घायल

16 Sep 2026

VIDEO: युवक पर हमला, चार पर प्राथमिकी

16 Sep 2026

VIDEO: किराएदार महिला ने चुराईं दो जोड़ी झुमकी, प्राथमिकी दर्ज

16 Sep 2026

VIDEO: पुलिसकर्मी ने की फोन पर अभद्रता, ऑडियो वायरल

16 Sep 2026

VIDEO: जमीन पर गिराकर पीटी महिला, चार पर प्राथमिकी

16 Sep 2026

VIDEO: बंटवारे की पंचायत के बाद किशोरी पर हमला, चार के खिलाफ प्राथमिकी

16 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed