{"_id":"6aad238d989f4a05ac07e429","slug":"video-mock-exercise-conducted-at-baghpat-vikas-bhawan-for-fire-and-disaster-safety-2026-09-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"बागपत विकास भवन में मॉक एक्सरसाइज, आग में फंसे लोगों को दमकलकर्मियों ने सुरक्षित बाहर निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत विकास भवन में मॉक एक्सरसाइज, आग में फंसे लोगों को दमकलकर्मियों ने सुरक्षित बाहर निकाला
बागपत। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से शुक्रवार को विकास भवन में भूकंप, औद्योगिक एवं अग्नि सुरक्षा को लेकर मॉक एक्सरसाइज आयोजित की गई। अभ्यास के दौरान अधिकारियों के दो कक्षों में आग लगने की सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पहुंची दमकल टीम
आग लगने की सूचना मिलते ही दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। टीम ने बचाव अभियान चलाते हुए आग में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
आपदा के दौरान राहत-बचाव का अभ्यास
जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने घायलों का उपचार किया। मॉक एक्सरसाइज के माध्यम से आपदा की स्थिति में विभिन्न विभागों के बीच समन्वय, राहत और बचाव कार्यों का अभ्यास कराया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों को आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के तरीके भी बताए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।