Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Baghpat News
›
Minister of State Aseem Arun spoke at the Nomadic Community Gratitude Conference in Kakaur Kalan, Chhaprauli, "State government dedicated to the upliftment of the nomadic community."
{"_id":"6adf86f957b92e14af0b40d3","slug":"video-minister-of-state-aseem-arun-spoke-at-the-nomadic-community-gratitude-conference-in-kakaur-kalan-chhaprauli-state-government-dedicated-to-the-upliftment-of-the-nomadic-community-2026-10-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Baghpat: छपरौली के ककौर कलां में घुमंतू समाज आभार सम्मेलन में बोले राज्यमंत्री असीम अरुण, \"घुमंतू समाज के उत्थान के लिए समर्पित राज्य सरकार\"","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: छपरौली के ककौर कलां में घुमंतू समाज आभार सम्मेलन में बोले राज्यमंत्री असीम अरुण, "घुमंतू समाज के उत्थान के लिए समर्पित राज्य सरकार"
बागपत। छपरौली के ककौर कलां गांव में आयोजित घुमंतू समाज आभार सम्मेलन में प्रदेश के समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने कहा कि प्रदेश सरकार घुमंतू समाज के सर्वांगीण विकास और अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। घुमंतू विकास मिशन और घुमंतू विकास बोर्ड के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य चुनाव नहीं, बल्कि समाज का उत्थान करना है। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के संदेश शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो का उल्लेख करते हुए उन्होंने समाज को शिक्षा और एकजुटता के रास्ते पर चलने का आह्वान किया। राज्यमंत्री ने कहा कि आजादी की लड़ाई में घुमंतू समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार समाज के लोगों की सुरक्षा और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि समाज के क्षेत्रों में सड़क, स्ट्रीट लाइट, स्कूल, बारातघर, सामुदायिक भवन और शौचालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। इसके अलावा शिविर लगाकर आधार कार्ड, जाति प्रमाणपत्र, राशन कार्ड, आवास और रोजगार से जुड़ी समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।