{"_id":"6adf38d42cce1490970822cb","slug":"video-ayathhaya-ayathhaya-ma-thapatasava-ka-tayara-jara-para-rama-ka-paugdha-para-maca-oura-tata-ka-naramanae-shanpr-2026-10-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारी जोरों पर, राम की पैड़ी पर मंच और टेंट का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारी जोरों पर, राम की पैड़ी पर मंच और टेंट का निर्माण शुरू
अयोध्या: दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। राम की पैड़ी पर टेंट, मंच और लाइटिंग का काम तेजी से चल रहा है। सोमवार से घाट पर पानी को सुखाकर ट्रैक्टर से समतलीकरण का काम शुरू कर दिया गया है, ताकि दीयों की सजावट और लेजर शो के लिए बेहतर व्यवस्था की जा सके। दीपोत्सव के दौरान राम की पैड़ी के आसपास के घरों और इमारतों पर लेजर लाइटें लगाई जा रही हैं। रात के समय इन लाइटों से पूरा घाट जगमगाएगा। रामकथा पार्क में जर्मन हैंगर लगाने का काम भी शुरू हो गया है। यहां मुख्य मंच बनेगा, जहां देशभर के कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे।
प्रशासन ने लता मंगेशकर चौराहे पर भव्य प्रवेश द्वार बनाना भी शुरू कर दिया है। दीपोत्सव के दौरान इसी द्वार से मेहमानों का स्वागत किया जाएगा। इसके अलावा सरयू तट, साकेत महाविद्यालय और प्रमुख चौराहों पर भी सजावट का काम चल रहा है। नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, विद्युत विभाग और पर्यटन विभाग की टीमें दिन-रात काम में जुटी हैं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को समय पर सभी कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि इस बार दीपोत्सव में लाखों दीये जलाने के साथ ड्रोन शो और लेजर शो भी मुख्य आकर्षण होंगे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।