{"_id":"6adf63793d6543ef6300d90a","slug":"up-bjp-government-minister-says-sp-had-turned-baghpat-into-a-crime-capital-it-has-become-crime-free-now-2026-10-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: भाजपा सरकार के मंत्री बोले- सपा ने बागपत को बना दिया था क्राइम कैपिटल, योगी सरकार में हुआ अपराध मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: भाजपा सरकार के मंत्री बोले- सपा ने बागपत को बना दिया था क्राइम कैपिटल, योगी सरकार में हुआ अपराध मुक्त
Mon, 26 Oct 2026 07:58 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: Mohd Mustakim
Updated Mon, 26 Oct 2026 07:58 PM IST
सार
Baghpat News: ककौर कलां में घुमंतू समाज के आभार सम्मेलन में समाज कल्याण विभाग के मंत्री असीम अरुण ने सपा पर हमला बोला। कहा कि बागपत में सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का कार्य किया, वहीं उद्योग लगने से युवाओं को रोजगार मिल रहा है।
विज्ञापन
ककौर कलां गांव में आभार सम्मेलन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छपरौली कस्बा स्थित ककौर कलां गांव में घुमंतू समाज ने सोमवार को आभार सम्मेलन का आयोजन किया। समाज कल्याण विभाग के मंत्री असीम अरुण ने कहा कि सपा ने बागपत को क्राइम कैपिटल बना दिया था लेकिन अब योगी सरकार ने अपराध मुक्त कर दिया। आज अपराधी जेल के अंदर हैं या फिर प्रदेश को छोड़कर चले गए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
असीम अरुण ने कहा कि सपा की सरकार में कोई भी सुरक्षित नहीं था और हर किसी को घर से बाहर निकलने में डर लगता था। बेटियां शाम पांच बजते ही घरों में घुस जाती थीं लेकिन अब रात के तीन बजे तक बेटियां बिना किसी डर के घरों से बाहर निकल सकती हैं। सपा सरकार में बागपत में सड़क में गड्ढे नहीं, बल्कि गड्ढों में सड़क थी। यहां कोई भी उद्यमी आने के लिए तैयार नहीं था। भाजपा सरकार में जब सड़कें अच्छी हुई तो उद्यमी भी आने शुरू हो गए और उद्योग लगने से युवाओं को रोजगार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सपा का सफाया होगा और योगी तीसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। सम्मेलन में उन्होंने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर से प्रेरणा लेते हुए समाज को शिक्षित बनाने, संगठित करने व संघर्ष करने के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि घुमंतू समाज का आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अब इस समाज पर कोई अत्याचार नहीं होने दिया जाएगा। सरकार द्वारा घुमंतू विकास मिशन और घुमंतू विकास बोर्ड के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं। घुमंतू और विमुक्त समाज को मुख्य धारा से जोड़ना जरूरी है। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, जितेंद्र प्रमुख, बाबूराम, धूम सिंह, कृष्णवीर प्रधान, शराफत जोगी आदि मौजूद रहे।