{"_id":"6a9a542687c7ad08cc018482","slug":"video-baghpat-youth-shot-in-abdomen-over-old-rivalry-referred-to-sonipat-in-critical-condition-2026-09-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"बागपत में पुरानी रंजिश में युवक को पेट में मारी गोली, हालत गंभीर; जिला अस्पताल से सोनीपत रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत में पुरानी रंजिश में युवक को पेट में मारी गोली, हालत गंभीर; जिला अस्पताल से सोनीपत रेफर
बागपत के नोरोजपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर बृहस्पतिवार सुबह एक युवक को गोली मार दी गई। गोली पेट में लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर सोनीपत के निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया।
नोरोजपुर निवासी 30 वर्षीय खालिद के अनुसार, करीब तीन साल पहले घर का गेट लगाने को लेकर उसके ताऊ के बेटों से विवाद हुआ था। खालिद का आरोप है कि बृहस्पतिवार सुबह वह घर की गली में खड़ा था। इसी दौरान उसके ताऊ के एक बेटे ने तमंचे से उस पर फायर कर दिया। गोली उसके पेट में जा लगी।
गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल खालिद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे बेहतर उपचार के लिए सोनीपत के निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है।
मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना के कारणों और आरोपी की भूमिका की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।