फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   court news

Baghpat News: पूर्व प्रधान और उसके बेटों की सजा पर आज होगी सुनवाई

Mon, 07 Sep 2026 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
court news
बागपत। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय विशेष पॉक्सो में सोमवार को सलावतपुर खेड़ी गांव के पूर्व प्रधान राजेंद्र, उसके बेटों प्रमोद और मनोज की सजा पर सुनवाई होगी। न्यायाधीश संजीव कुमार ने तीनों पर दोषसिद्ध, जबकि तीन को दोषमुक्त कर दिया था।
विज्ञापन

सलावतपुर खेड़ी गांव निवासी नीरज उर्फ राजा ने बताया कि जुलाई 2017 में रास्ते के विवाद में शुरू हुई रंजिश में पूर्व प्रधान राजेंद्र, बाबू, विरेंद्र, मनोज, जगदीप, नवदीप उर्फ डब्बू, संदीप, प्रमोद और अंकित समेत 12 ने हमला कर दिया था। कई गोलियां लगने से उसके भाई पवन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रवीण और सोनू घायल हो गए। नामजद आरोपी विरेंद्र, संदीप, अंकित समेत चार को जांच में क्लीनचिट मिल गई। इस मामले में दो नाबालिग आरोपियों की पत्रावली अलग कर दी गई। इसमें न्यायाधीश संजीव कुमार ने पूर्व प्रधान राजेंद्र, उसके बेटों प्रमोद और मनोज पर दोषसिद्ध कर सजा पर सुनवाई के लिए सात सितंबर नियत की थी, जिस पर सोमवार को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed