{"_id":"6a9dc1c6609fb9f6680f3af4","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-bag1001-158314-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सचिन के हत्यारोपी को नशे की गोलियां देने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सचिन के हत्यारोपी को नशे की गोलियां देने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। नौरोजपुर गुर्जर गांव में किसान सचिन की हत्यारोपी पत्नी रचना के प्रेमी सोनू निवासी रंछाड़ को नशे की गोलियां देने वाले उसके ही गांव के आरोपी सागर उर्फ ऋतिक को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सागर ने बताया कि उसने गांव के ही मेडिकल स्टोर से नशे की गोलियां खरीदकर अपने दोस्त सोनू को दी थी। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
नौरोजपुर गुर्जर गांव में 12 जून की रात किसान सचिन की उसकी पत्नी रचना ने अपने प्रेमी सोनू निवासी रंछाड़ के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद रचना ने सचिन की सामान्य मौत दर्शाने के लिए ड्रामा भी किया, लेकिन सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखते ही पूरी घटना का खुलासा हो गया। पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी रचना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। रचना ने बताया कि इंस्टाग्राम पर सोनू निवासी रंछाड़ से दोस्ती होने के बाद उसने बुलाया था, इसके लिए खीर में नशे की गोलियां मिलाकर सचिन को खिला दी थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी मर्चेंट नेवी में सेकेंड क्लास इंजीनियर सोनू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पूछताछ में उसने अपने साथी सागर से नशे की गोलियां लेने की जानकारी दी, जो खीर में मिलाई गई थी। इस मामले में विवेचना अधिकारी मनोज कुमार का कहना है कि आरोपी सागर को रंछाड़ से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।