{"_id":"6a9dc398f3c65d993402b5a2","slug":"rain-news-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-158306-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: झमाझम बरसे बदरा, गर्मी से मिली राहत तो जलभराव से बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: झमाझम बरसे बदरा, गर्मी से मिली राहत तो जलभराव से बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। यहां रविवार को तीसरे दिन भी झमाझम बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। बारिश होने के कारण अंडरपास में पानी भर गया तो गांव की गलियों में पानी भरने के कारण लोगों को परेशानी हुई। वहीं बारिश के कारण लाइनों में फॉल्ट होने से शहर के साथ ही करीब 118 गांवों में बत्ती गुल हो गई और लोगों को परेशानी से जूझना पड़ा।
यहां रविवार सुबह ही बारिश शुरू हो गई थी, जो दोपहर तक लगातार होती रही और बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। रविवार की दोपहर तक 25 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश के कारण दो डिग्री तक तापमान कम हो गया, जो 28 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। बागपत, बड़ौत, खेकड़ा, रटौल, छपरौली, दोघट, दाहा के साथ ही काठा, असारा, पांची, गौसपुर, हिसावदा, बिनौली, पांची, दाहा, हिम्मतपुर सुजती, गांगनौली, पुसार, बामनौली समेत अधिकतर जगहों पर जलभराव हो गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विद्युत लाइनों में हुए फॉल्ट, शहर से गांवों तक गुल हुई बत्ती
यहां बारिश होने के कारण विद्युत लाइनों व ट्रांसफार्मर में फॉल्ट आ गए, जिससे बागपत, बड़ौत, खेकड़ा, अग्रवाल मंडी टटीरी, अमीनगर सराय, रटौल, चांदीनगर, हिसावदा, सिंघावली अहीर, बिनौली, दोघट, दाहा आदि जगहों पर बिजली आपूर्ति ठप रही। ऊर्जा निगम कर्मियों ने फॉल्ट ठीक किए तो बागपत में चार घंटे बाद आपूर्ति शुरू हुई। अधीक्षण अभियंता जगदीश चंद्र यादव ने बताया कि अधिकतर जगह फॉल्ट ठीक कर दिए। कुछ जगह रह गए हैं, वहां कर्मी लगे हुए हैं।
विज्ञापन
फसल को पहुंचा लाभ, किसानों के चेहरे खिले
रटौल। बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल गए। यह बारिश गन्ना, धान, मक्का की फसल के लिए लाभदायक है। वहीं सब्जी को फसल को नुकसान पहुंचा है, क्योंकि खेतों में पानी भरने से रोग लगने का खतरा बढ़ गया है। जिला कृषि अधिकारी बाल गोविंद यादव ने बताया कि इस समय इन फसलों को पानी की अधिक आवश्यकता होती है। बारिश का पानी फसलों को लाभ पहुंचाता है।
गांवों में जलभराव से लोग हुए परेशान
दोघट। बारिश होने से टीकरी, दोघट, हिम्मतपुर सुजती, दाहा, कान्हड़, पुसार आदि गांवों में जलभराव होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं गलियों में दो से तीन फीट पानी भरने के कारण घरों में भी पानी घुस गया। वहीं किसान दिनेश, पप्पू राठी, कपिल और रोहित ने बताया कि बारिश से खेतों में खड़ी गन्ने और ज्वार की फसल गिर गई है, जिससे काफी नुकसान पहुंचा है।
अंडरपास में जलभराव से लोग हुए परेशान
खेकड़ा। रविवार सुबह करीब नौ बजे बारिश शुरू हो गई। दोपहर तक तेज बारिश होने के कारण खेकड़ा कस्बे में रेलवे मार्ग, पाठशाला मार्ग, जैन कॉलेज मार्ग, पाठशाला बस स्टैंड, फखरपुर रेलवे अंडरपास मार्ग, बसी अंडरपास, सुन्हैड़ा अंडरपास मार्गों में जलभराव हो गया। इस कारण लोगों को जलभराव के बीच से ही आने-जाने में दिक्कतें उठानी पड़ी।