{"_id":"6926c5da28f8ce915a04a476","slug":"video-baghpat-bku-workers-stage-protest-at-the-collectorate-over-various-demands-2025-11-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Baghpat: विभिन्न मांगों को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: विभिन्न मांगों को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन
बागपत में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न लंबित समस्याओं को लेकर बागपत कलेक्ट्रेट में डीएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व भाकियू के ज़िला उपाध्यक्ष हरेंद्र दांगी ने किया।
उन्होंने बताया कि जिले के किसानों का बकाया गन्ना भुगतान अभी तक नहीं हुआ है, जिसे जल्द जारी कराया जाए। साथ ही दिल्ली बॉर्डर पर किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों—गलतान सिंह और बिरम सिंह के परिजनों को अब तक मुआवज़ा नहीं दिया गया है, जिसे तत्काल उपलब्ध कराया जाए।
इसके अलावा अग्रवाल मंडी के महनवा गांव में तालाब के किनारे लगे रास्ते पर सुरक्षा हेतु बैरिकेडिंग की मांग उठाई गई। ग्रामीणों का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था न होने के कारण आए दिन वाहन तालाब में गिर जाते हैं, जिससे बड़ी दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।
इन्हीं मांगों को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने नारेबाज़ी की और जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
इस मौके पर दिल्ली–एनसीआर के महासचिव प्रदीप धामा, हिम्मत सिंह, शिवकुमार त्यागी, इंद्रपाल सिंह, उपेंद्र सिंह सहित कई किसान कार्यकर्ता मौजूद रहे।l
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।