Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Chhath Puja 2026: Across West UP as Devotees Offer Arghya to the Rising Sun

छठ पर्व समापन: उगते सूर्य को अर्घ्य दे 36 घंटे का निर्जला व्रत पूरा, वेस्ट यूपी में घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

Mon, 16 Nov 2026 11:22 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 16 Nov 2026 11:22 AM IST
सार

मेरठ, शामली, सहारनपुर और बागपत में सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ महापर्व का समापन हुआ। व्रती महिलाओं ने 36 घंटे का निर्जला व्रत पूरा कर पारण किया।

 

विज्ञापन
Chhath Puja 2026: Across West UP as Devotees Offer Arghya to the Rising Sun
छठ पर्व का सपापन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोक आस्था और सूर्य उपासना का चार दिवसीय छठ महापर्व सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया। मेरठ, शामली, सहारनपुर और बागपत में सुबह से ही घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। व्रती महिलाओं ने जल में खड़े होकर भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया और छठी मैया से परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी आयु और खुशहाली की कामना की। अर्घ्य देने के बाद महिलाओं ने 36 घंटे का निर्जला व्रत पूरा कर प्रसाद ग्रहण किया और पारण किया।

विज्ञापन


मेरठ: गागोल तीर्थ पर छठ पूजा की धूम
मेरठ के परतापुर स्थित गागोल तीर्थ में छठ पूजा की धूम रही। सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए व्रती महिलाएं तालाब में उतरीं और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इससे पहले रविवार शाम को डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए भी बड़ी संख्या में महिलाएं घाट पर पहुंची थीं। पूजा के दौरान परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की गई। घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही और भजन-कीर्तन व छठ गीतों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ में प्रदूषण से राहत: कई दिन बाद खिली धूप, एक्यूआई 171 पर पहुंचा; बागपत में अब भी खराब हवा

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Chhath Puja 2026: Across West UP as Devotees Offer Arghya to the Rising Sun
छठ पर्व मनाते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

शामली: शिव सरोवर पर पूर्वांचल और बिहार के श्रद्धालुओं की भीड़
शामली शहर के हनुमान धाम स्थित शिव सरोवर पर सोमवार सुबह छठ पूजा के लिए श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा। तड़के चार बजे से ही पूर्वांचल और बिहार के रहने वाले सैकड़ों परिवार घाट पर पहुंचने लगे थे। व्रती महिलाओं ने पानी में खड़े होकर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। कई श्रद्धालुओं ने सरोवर में गन्ना खड़ा कर फल, चना, गुड़ और अन्य पूजन सामग्री से भगवान सूर्य की आराधना की।

अर्घ्य के बाद छठी मैया से परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की खुशहाली की प्रार्थना की गई। इसके साथ ही 36 घंटे का निर्जला व्रत पूरा हुआ और महिलाओं ने प्रसाद ग्रहण कर पारण किया। इससे पहले रविवार शाम को श्रद्धालुओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया था। 

Chhath Puja 2026: Across West UP as Devotees Offer Arghya to the Rising Sun
छठ पर्व मनाते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर: मानकमऊ और बाबा लालदास घाट पर हुई पूजा
सहारनपुर में चार दिनों से जारी छठ महापर्व सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ। महानगर के मानकमऊ और बाबा लालदास पर बने घाटों पर व्रती महिलाओं ने भगवान भास्कर की उपासना की। सुबह से ही श्रद्धालु सूर्य उदय होने का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही सूर्य की पहली किरण दिखाई दी, व्रती महिलाओं ने विधि-विधान से अर्घ्य अर्पित किया। इसके साथ ही 36 घंटे से जारी निर्जला व्रत भी पूरा हुआ। महानगर के साथ देहात क्षेत्रों में भी पर्व उत्साह के साथ मनाया गया।
 

Chhath Puja 2026: Across West UP as Devotees Offer Arghya to the Rising Sun
छठ पर्व मनाते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
बागपत: यमुना नदी पर उमड़े श्रद्धालु, महिलाओं ने खोला व्रत
बागपत में सोमवार सुबह छठ पर्व के समापन पर श्रद्धालु यमुना नदी के घाट पर पहुंचे। महिलाओं ने पहले नदी में स्नान किया और फिर परिक्रमा कर उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इसके बाद व्रतियों ने बच्चों की लंबी आयु और परिवार में सुख-शांति की कामना करते हुए व्रत खोला।

पूजा के बाद फल, गन्ना और खीर का प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान सास ने बहू को सिंदूर लगाकर आशीर्वाद दिया और बच्चों की लंबी आयु की कामना की। वहीं, शुगर मिल कॉलोनी में धार्मिक गीतों और मंत्रोच्चारण के बीच पूजा की गई। पर्व के समापन पर बच्चों ने आतिशबाजी कर उत्सव मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed