{"_id":"6a579e95cac7409a660e77d6","slug":"video-three-employees-including-two-doctors-were-found-absent-during-the-cmos-inspection-at-chc-devgaon-2026-07-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीएमओ के निरीक्षण में सीएचसी देवगांव में दो डॉक्टर समेत तीन कर्मचारी मिले अनुपस्थित;video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ के निरीक्षण में सीएचसी देवगांव में दो डॉक्टर समेत तीन कर्मचारी मिले अनुपस्थित;video
आजमगढ़ जिले में मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. एनआर वर्मा ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवगांव और 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय, लालगंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीएचसी देवगांव में दो चिकित्सक और एक कनिष्ठ सहायक बिना अनुमति अनुपस्थित मिले। इस पर सीएमओ ने तीनों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने और स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। सीएमओ ने सबसे पहले सीएचसी देवगांव का निरीक्षण किया। यहां साफ-सफाई और मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सेवाएं संतोषजनक मिलीं, लेकिन उपस्थिति पंजिका की जांच में कनिष्ठ सहायक विवेकानंद तिवारी, मेडिकल ऑफिसर डॉ. फणीस और मेडिकल ऑफिसर डॉ. राजेश कुमार बिना पूर्व सूचना अथवा स्वीकृत अवकाश के अनुपस्थित पाए गए। सीएमओ ने कहा कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद उन्होंने 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय, लालगंज का निरीक्षण किया। अस्पताल में चिकित्सकों और कर्मचारियों की उपस्थिति संतोषजनक मिली और आवश्यक दवाएं भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध थीं। अस्पताल परिसर, ओपीडी और अन्य वार्डों में साफ-सफाई की व्यवस्था भी बेहतर पाई गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।