{"_id":"6abeb5fd0165c3b70d0f427a","slug":"international-day-of-older-persons-celebrated-at-the-old-age-home-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-158135-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: वृद्धाश्रम में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: वृद्धाश्रम में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस
विज्ञापन
अंबरपुर स्थित वृद्धाश्रम में वृद्धजनों में फल आदि का वितरण करते सूरज प्रकाश श्रीवास्तव। संवाद
अंबरपुर स्थित वृद्धाश्रम में बृहस्पतिवार को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया गया। पूर्व जिला अध्यक्ष, आजमगढ़, सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने वृद्धजनों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनके साथ समय बिताया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ। इसके बाद वृद्धजनों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। संस्था की ओर से उपलब्ध कराए गए वस्त्र, फल और मिष्ठान सूरज प्रकाश श्रीवास्तव और जिला समाज कल्याण अधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने वितरित किए।
उपहार पाकर वृद्धजनों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान वृद्धजनों से उनकी जरूरतों और समस्याओं की जानकारी ली गई। मोहम्मदपुर की चिकित्सीय टीम ने स्वास्थ्य की जांच कर आवश्यक जानकारी ली।
विज्ञापन
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष लालगंज राज सिंह, वृद्धाश्रम प्रबंधक श्याम पांडेय, सीएमओ कार्यालय के अधिकारी, चिकित्सीय टीम समेत अन्य लोग मौजूद रहे।